फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Military Commander said: Pakistan has instructions to shoot infiltrators immediately

सैन्य कमांडर बोले: पाकिस्तान को उसी की भाषा में देंगे करारा जवाब, घुसपैठियों को तत्काल गोली मारने के निर्देश

Sat, 13 May 2023 03:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 03:52 AM IST
सार

एलओसी पर पहुंचे जीओसी व्हाइट नाइट कोर संदीप जैन ने जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। राजोेरी जिले के कंडी केसरी हिल के जंगलों में घात लगाकर बैठे आतंकियों की ओर से सैन्य जवानों पर हमले के बाद की स्थिति को देखते हुए जीओसी का यह महत्वपूर्ण दौरा था।

विज्ञापन
Military Commander said: Pakistan has instructions to shoot infiltrators immediately
एलओसी का दौरा करते जीओसी संदीप जैन - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान को उसी की भाषा में करारा जवाब दिया जाएगा। यह बात राजोेरी सेक्टर में एलओसी पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने पहुंचे जीओसी व्हाइट नाइट कोर संदीप जैन ने कही है। शुक्रवार को राजोरी-पुंछ सीमावर्ती जिलों की नियंत्रण रेखा का दौरा कर उन्होंने हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन


जीओसी ने जवानों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। राजोेरी जिले के कंडी केसरी हिल के जंगलों में घात लगाकर बैठे आतंकियों की ओर से सैन्य जवानों पर हमले के बाद की स्थिति को देखते हुए जीओसी का यह महत्वपूर्ण दौरा था। उनके साथ फील्ड कमांडर और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जीओसी ने अपने दौरे के दौरान नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों व अधिकारियों को पाकिस्तानी सेना, आतंकवादियों और आईएसआई की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि जैसे ही नियंत्रण रेखा पर कोई संदिग्ध हरकत दिखे तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलओसी पर जवानों को निर्देश दिए कि यदि पाकिस्तान की तरफ से कोई भी घुसपैठ का प्रयास किया जाता है तो घुसपैठियों को तत्काल ढेर किया जाए, ताकि वे नशे की खेप या हथियारों के साथ भारतीय क्षेत्र में न घुस पाएं।


नियंत्रण रेखा के आसपास ड्रोन की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जाए। कहा कि पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से नशा, हथियार भेजने के की नापाक कोशिशें कर रहा है, लेकिन हर बार उसे मुंह की खानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed