फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants threats special police officers of police to resign from their jobs in jammu kashmir

J&K: हिज्ब ने फिर चस्पा किए धमकी भरे पोस्टर, एसपीओ नौकरी छोड़ें, रास्ते में जो आएगा जान से जाएगा

Sun, 16 Sep 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 16 Sep 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
militants threats special police officers of police to resign from their jobs in jammu kashmir
आतंकियों ने घाटी में चिपकाए धमकी भरे पत्र - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले बेलो गांव में हिज्ब के धमकी भरे पोस्टर रविवार को चस्पा मिले। इसमें एसपीओ को नौकरी छोड़ने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


पोस्टर में कहा गया है कि एसपीओ तत्काल नौकरी छोड़कर कोई अन्य काम धंधा करें। यह भी चेताया गया है कि यदि किसी ने उनके रास्ते में बाधा पहुंचाने की कोशिश की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
वहीं, पुलवामा जिले के ही ख्रीव इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार को कासो चलाया गया। इसके साथ ही टिंगपोरा व डडसारा में भी घेरेबंदी कर घर-घर तलाशी ली गई।
विज्ञापन


अलगाववादियों का आज बंद, सुरक्षा के तगड़े प्रबंध
अलगाववादियों के सोमवार के बंद के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख स्थलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती रहेगी। हिंसा की आशंका में घाटी में रेल सेवाएं बारामुला से बनिहाल के बीच स्थगित रहेंगी। हालांकि, कश्मीर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक तथा जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के नेतृत्व वाले ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप की ओर से यह आह्वान किया गया है। घाटी में आए दिन कासो के विरोध में लोगों से बंद रखने की अपील की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पांपोर से कार चोरी होने के बाद पुलिस सतर्क

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर से एक कार चोरी हो जाने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। नामबलाबल गांव में शकील अहमद गनई की कार शनिवार की रात चुरा ली गई। आशंका जताई जा रही है कि कार का आतंकी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वजह से सभी पुलिस थानों को सतर्क कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed