{"_id":"5bf8576cbdec22417c7283cb","slug":"militants-killed-a-former-spo-abducted-three-persons-two-others-freed-in-south-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पूर्व एसपीओ की अपहरण के बाद हत्या, आतंकियों ने दो लोगों को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पूर्व एसपीओ की अपहरण के बाद हत्या, आतंकियों ने दो लोगों को छोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पूर्व एसपीओ की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने पूर्व एसपीओ समेत तीन लोगों का अपहरण कर लिया। देर रात पूर्व एसपीओ का गोलियों से छलनी शव निकलूरा एरिया से मिला है। जबकि दो अन्य अपहृत सुरक्षित घर लौट आए हैं। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शोपियां जिले में आतंकियों ने शुक्रवार की दोपहर पूर्व एसपीओ बशारत अहमद निवासी जैनापोरा के घर में घुस कर उनका अपहरण कर लिया था।
उसके बाद इसी गांव के दो अन्य लोगों जाहिद अहमद वागे और रियाज अहमद वागे को भी अगवा कर लिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सेना की मदद से ऑपरेशन शुरू किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं दूसरी तरफ पुलवामा के त्राल क्षेत्र में कांग्रेसी नेता के घर पर शुक्रवार को आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है।
आतंकियों ने शाम सवा छह बजे त्राल के गांव मोंगामा में रहने वाले कांग्रेस नेता सुरिंदर सिंह चन्नी के घर पर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड घर परिसर में गिरा। धमाका होते ही उनके घर के आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। एसपी अवंतीपोरा मोहम्मद जाहिद ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
सूचना पाकर सेना की 42 आरआर के जवान भी मौके पर पहुंचे और इलाके में तलाशी ली। कांग्रेस नेता ने फोन पर बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है। नेताओं को आतंकी निशाना बना रहे हैं। यह संयोग ही कहा जाए कि घर में कोई नहीं थी। दरअसल, चन्नी गुरु पर्व के चलते जम्मू स्थित अपने घर आए हुए हैं। उनका परिवार भी साथ है।