{"_id":"5ccb1493bdec2207203abd55","slug":"militants-have-shot-a-bjp-worker-in-tral-village-of-pulwama-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता को आतंकियों ने गोली मारी, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता को आतंकियों ने गोली मारी, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
Fri, 03 May 2019 03:26 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलवामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलवामा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 03 May 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : फाइल फोटो
पुलवामा जिले के त्राल में आतंकियों ने वीरवार को भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी ओर घटना के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
त्राल के कुचमुल्ला इलाके में आतंकियों ने वीरवार देर रात को अब्दुल रशीद भट को उसके घर के बाहर ही गोलियों से निशाना बनाया गया। गोली भट के पैर में लगी, जिसके कारण उसकी जान बच गई। बता दें कि भट कुछ वर्ष पहले ही भाजपा से अलग हुआ था।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार देर शाम को भी श्रीनगर के डाउनटाउन के काव मोहल्ला में आतंकियों ने एक पुलिस कर्मी के घर में घुसकर उसे गोली मारी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन