{"_id":"5ae571094f1c1b87028b70af","slug":"militants-control-traffic-system-in-qazigund-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: ट्रैफिक जाम से बेहाल आतंकियों ने खुद साफ कराया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: ट्रैफिक जाम से बेहाल आतंकियों ने खुद साफ कराया हाईवे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 29 Apr 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
terrorist
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में अपने दहशत और आतंक के लिए पहचाने जाने वाले आतंकियों ने काजीगुंड में बुरी तरह से लगे ट्रैफिक जाम से लोगों के निजात दिला कर सबको चौंका दिया। अब हम आपको बताते हैं कि पूरा माजरा आखिर क्या है।
विज्ञापन
दरअसल, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर काजीगुंड के पास आतंकियों ने ट्रैफिक कंट्रोल किया। आतंकियों द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल करने के खिलाफ स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और आतंकी मौके से निकल गए। काजीगुंड के पास शाम के समय दरबार मूव के दौरान गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन
क्षेत्र में जाम लग गया। इस बीच, एक गाड़ी से तीन अज्ञात बंदूकधारी बाहर निकले। बाहर निकलने के दौरान ही पाया गया कि तीनों बंदूकधारी आतंकी हैं। ट्रैफिक जाम को खुलवाया और आनन-फानन में मौके से निकल गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस और ट्रैफिक पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सच है तो जम्मू-कश्मीर में ऐसी पहली घटना है, जब आतंकियों ने फायरिंग की बजाए ट्रैफिक को कंट्रोल किया हो। आतंकियों की उपस्थिति को लेकर भी पुलिस और सेना ने क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ा दिया है।
यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि दरबार मूव के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी सादा वर्दी में बाहर आकर ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे हों। पूरे मामले की जांच के बाद ही पुलिस पक्ष रखेगी। आतंकियों द्वारा ट्रैफिक जाम करने के दौरान स्थानीय लोग भी जमा हो गए।
करीब डेढ़ दो सौ लोगों ने आजादी के समर्थन में भी नारे लगाए। जाम खुलने के बाद सभी तितर बितर हो गए।