{"_id":"5bccbda9bdec22695a4be05b","slug":"militants-attacked-ssb-camp-in-jammu-kashmir-one-jawan-martyred","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: आतंकियों ने स्नाइपर राइफल से किया सीआरपीएफ कैंप पर हमला, एसएसबी जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आतंकियों ने स्नाइपर राइफल से किया सीआरपीएफ कैंप पर हमला, एसएसबी जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 22 Oct 2018 07:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने रविवार रात जम्मू-कश्मीर के त्राल में स्नाइपर राइफल का इस्तेमाल कर सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवानों को निशाना बनाया। इसकी चपेट में आने से एसएसबी का जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि आतंकियों के पास नाइट विजन उपकरण मौजूद थे। यह पहली बार है जब आतंकियों ने स्नाइपर राइफल का इस्तेमाल किया। हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली है।
सूत्रों के मुताबिक इस हमले से पहले आतंकियों ने कैंप की रैकी की थी। जवानों की ड्यूटी बदलने के दौरान उनको निशाना बनाया गया। इसकी चपेट में आने से जवान विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डाक्टरों के अनुसार उसके सिर में गोली लगी थी। उनकी पहचान विनय कुमार के रूप में हुई है। ड्यूटी में तैनात जवानों ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकी अंधेरा होने के कारण भाग निकले।

दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 5 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद, 6 नागरिकों की मौत
रियासत में रविवार को दो आपरेशनों में पांच आतंकी मार गिराए गए। तीन जवान शहीद हो गए। इस दौरान मुठभेड़ स्थल पर विस्फोट में छह नागरिक भी मारे गए हैं। दो दर्जन से अधिक नागरिक घायल हुए हैं। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ तो राजोरी जिले के सुंदरबनी में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाया गया है। राज्यपाल ने विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। साथ ही मारे गए लोगों के परिवार वालों को एक लाख रुपये तत्काल सहायता की घोषणा की है।
मुठभेड़ समाप्त होने के बाद जब सुरक्षा बल के जवान वहां से चले गए तो काफी संख्या में स्थानीय लोग उस मकान को देखने के लिए पहुंचे, जहां आतंकी छिपे थे। बताते हैं कि इसी दौरान मलबे में दबा आतंकियों का ग्रेनेड विस्फोट कर गया। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से छह की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त उबैद अहमद, इरशाद अहमद, तजमुल अहमद, साकिब अहमद और मसरूर अहमद (10) के रूप में हुई है।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने विस्फोट में छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। बताया कि हिदायतों तथा मना करने के बाद भी लोग मुठभेड़ स्थल तक पहुंचे। इस दौरान मलबे में दबा आतंकियों का ग्रेनेड फटने से कई लोग घायल हो गए। इन्हें अनंतनाग व श्रीनगर के अस्पताल में पहुंचाया गया। उन्होंने मुठभेड़स्थल से दूर रहने की लोगों से अपील की है ताकि किसी प्रकार का जानी नुकसान न होने पाए।
वहीं, राजोरी जिले में एलओसी पर सुंदरबनी सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया। रविवार को दोपहर लगभग पौने दो बजे पेट्रोलिंग पार्टी ने एलओसी पर संदिग्ध हलचल देखी। पाया कि आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। ललकारने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में तीन जवान भी शहीद हुए हैं, जबकि एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जख्मी जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है।
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने शनिवार देर रात तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मार गिराए गए। इनकी शिनाख्त शोपियां जिले के वानगाम के शाहिद उल इस्लाम तांत्रे, कुलगाम जिले के आरवानी के याजिल मकरू व अवाहतू के जुबैर लोन के रूप में हुई है। तीनों जैश के आतंकी बताए जाते हैं।