फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militants attacked on national conference leader in anantnag jammu kashmir pso martyred

कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता पर आतंकी हमला, पीएसओ शहीद

Sun, 14 Jul 2019 09:52 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 14 Jul 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
militants attacked on national conference leader in anantnag jammu kashmir pso martyred
सांकेतिक तस्वीर
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में रविवार को आतंकियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेता पर हमला किया। इसमें उनका पीएसओ शहीद हो गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आस-पास के इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


घटना उस वक्त हुई जब नेकां नेता सैय्यद तौकीर शाह कोकरनाग क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक से लौट रहे थे। हिल्लर इलाके में आतंकियों ने उन पर हमला किया। इसमें वे बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका पीएसओ रियाज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। एसएसपी अल्ताफ खान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नेकां नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीएसओ की हत्या की निंदा की है। कहा कि कुछ महीने पहले पूर्व जज रहे तौकीर शाह पार्टी में शामिल हुए थे। कोकरनाग के साथी रहे तौकीर पर आतंकियों ने हमला किया, लेकिन वे बच गए। उनका पीएसओ ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। वे हमले तथा हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही शहीद के परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति व्यक्त करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
आतंकी हमले में शहीद पीएसओ रियाज अहमद को अनंतनाग जिला पुलिस लाइन में आला पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। कहा, रियाज अहमद ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। परिजनों को सांत्वना देते हुए अधिकारियों ने कहा कि गम के मौके पर पूरा महकमा शहीद के परिवार के साथ हैं। शहीद रियाज अहमद के परिवार में माता-पिता और पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed