{"_id":"5c7adad1bdec22739e2a66dd","slug":"militant-killed-in-kulgam-encounter-had-plans-for-pulwama-like-suicide-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम में मारा गया आतंकी जैश का था फिदायीन, पुलवामा जैसा हमला कर रहा था प्लान, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम में मारा गया आतंकी जैश का था फिदायीन, पुलवामा जैसा हमला कर रहा था प्लान, वायरल हुआ वीडियो
Sun, 03 Mar 2019 01:04 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 24 फरवरी को मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों में से फिदायीन था। उसकी साजिश पुलवामा जैसे बड़े आत्मघाती हमले को अंजाम देने की थी। सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुए एक वीडियो में इस साजिश के बारे में आतंकी बातें करता हुआ दिख रहा है।
मुठभेड़ में मारे गए आतंकी कुलगाम के शिगनपोरा निवासी रकीब अहमद शेख वायरल वीडियो में यह कहता दिख रहा है कि जब तक यह वीडियो आपके सामने होगा तब तक वह जन्नत में होगा। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि वह पुलवामा जैसे हमले की साजिश में था, लेकिन उससे पहले ही सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराया।
वायरल हुए 6 मिनट 6 सेकंड के वीडियो में यह आतंकी कहता सुनाई दे रहा है कि वह एक फिदायीन बनकर फौज को भारी नुकसान पहुंचाना चाहता है। वीडियो में आतंकी के पीछे जैश के झंडे और 4 एके राइफल, 6-7 यूबीजीएल ग्रेनेड और एक पिस्टल भी देखने को मिल रही है। हालांकि इस वीडियो को लेकर किसी भी सुरक्षा एजेंसी की ओर से कोई बयान नहीं आया।