फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militant hide out busted in baramulla jammu kashmir, terror attack bis foiled

कश्मीर: बारामुला में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद, बड़े आतंकी हमले की थी साजिश

Sun, 01 Dec 2019 02:34 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 01 Dec 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
militant hide out busted in baramulla jammu kashmir, terror attack bis foiled
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल, अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के डालरी के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने शनिवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं। इसके साथ ही आतंकियों के बड़े हमले की साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर 32 राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी की ओर से घने जंगलों में सर्च आपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों का ठिकाना खोज निकाला। तलाशी के दौरान पाया गया कि यहां पांच आतंकियों के छिपने का ठिकाना था। 
विज्ञापन


तलाशी में यहां से दो एके 47 राइफल, आरपीजी-तीन, एके 47 की 2000 गोलियां, तीन वायरलेस सेट, गर्म कपड़े तथा युद्ध जैसे अन्य सामान बरामद किए गए। बताते हैं कि सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले ही आतंकियों ने ठिकाने को छोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि यह आपरेशन सुबह शुरू किया गया था, जो दोपहर बाद हथियारों का जखीरा बरामद होने के साथ खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि आतंकियों ने किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के लिए इस जंगल में ठिकाना बनाया था। बरामद हथियारों के जखीरों से यह स्पष्ट होता है कि वे किसी खास हमले को अंजाम देने की मिशन पर थे। पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि आतंकियों के किसी भी मूवमेंट को ट्रैक कर उन्हें मार गिराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed