फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   militant commanders gathering on border

सीमा पार आतंकी कमांडरों का जमावड़ा, आर्मी स्कूलों में छुट्टी

Thu, 17 Sep 2015 10:12 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
militant commanders gathering on border

बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच हुई डीजी स्तर की बातचीत में हुए समझौते पूरी तरह से बेमानी साबित हो रहे हैं। खुफिया एजेंसियों द्वारा पकड़े गए संदेशों ने पाकिस्तान की मंशा को साफ कर दिया है।

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमा पार पाकिस्तान के जफरबाल इलाके में हिजबुल और लश्कर के कमांडरों ने डेरा डाल रखा है। पाकिस्तानी सेना और रेंजरों की मदद से सीमा पर रैकी किए जाने की भी सूचना है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हीरानगर-सांबा सेक्टर से आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश रची जा रही है। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान के मंसूर बड़ा भाई गांव में चार से पांच की संख्या में आतंकी तंजीमों के ग्रुप कमांडरों द्वारा डेरा जमाने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा सहित भीतरी इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। सीमा से सटे तमाम नदी-नालों में सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया, वहीं सरहदी इलाकों से गुजरने वाले संपर्क मार्गों से लेकर जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे की निगरानी बढ़ा दी गई है।

सांबा और कठुआ में आर्मी स्कूलों में कर दी गई छुट्टी

militant commanders gathering on border

DEMO PIC
जिला सांबा और कठुआ के सीमांत इलाकों में वीरवार को कुछ आतंकियों द्वारा घुसपैठ करने की अफवाह फैलने से दहशत फैल गई। दोनों ही जिलों में आर्मी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय बंद करवा दिए गए।

सीमांत इलाकों में कुछ निजी स्कूल भी बंद रहे। सुरक्षा बलों द्वारा दोनों ही जिलों के सीमांत इलाकों में सर्च आपरेशन भी चलाए गए। इस संबंध में हालांकि, किसी भी अधिकारी ने खुलकर कुछ भी बोलने से इनकार किया।

पर पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों के रेडियो संदेश पकड़े थे। इसके चलते ही पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों को एलर्ट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed