{"_id":"57d6334b4f1c1ba90a319a71","slug":"militant-attack-on-mini-secretariat-in-poonch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुंछ मुठभेड़: सेना ने निगरानी के लिए लगाए ड्रोन, अब तक 4 आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ मुठभेड़: सेना ने निगरानी के लिए लगाए ड्रोन, अब तक 4 आतंकी ढेर
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
Updated Mon, 12 Sep 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के पुंछ शहर के आलम पीर मोहल्ले में आतंकी हमले के दूसरे दिन मीर भवन में छिपे एक और आतंकी को मार गिराया गया। इसके साथ ही पुंछ में अब तक चार आतंकी मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता ने भी चार आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। वहीं कश्मीर के नौगाम सेक्टर में रविवार को हुई मुठभेड़ में भी चार आतंकी ढेर हुए थे। दोनों मुठभेड़ को मिलाकर मारे गए आतंकियों की संख्या अब 8 हो चुकी है।
विज्ञापन
मिनी सचिवालय में भी दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। दोपहर एक बजे तक यहां लगातार फायरिंग चलती रही। रविवार को मीर भवन में एक और मिनी सचिवालय में दो आतंकी मार गिराए गए थे।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे में दिखी संदिग्ध हलचल
मुठभेड़ जारी
- फोटो : PTI
रविवार को मिनी सचिवालय में ड्रोन की सहायता से इस बात की पुष्टि की गई थी कि दो आतंकी मार गिराए गए हैं। इसी दौरान कुछ संदिग्ध हलचल भी देखी गई थी। इसके बाद सोमवार सुबह दोबारा आपरेशन शुरू किए जाने का फैसला किया गया।
मीर भवन में जब तलाशी शुरू की गई तो मकान में छिपे आतंकी की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में आतंकी मार गिराया गया। इसी बीच, मिनी सचिवालय में छिपे आतंकियों ने भी सुरक्षा बलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आतंकियों की ओर से दोपहर एक बजे तक फायरिंग होती रही, लेकिन, उसके बाद फायरिंग बंद हो गई।
डीजीपी के राजेंद्रा ने सोमवार को मुठभेड़ स्थल का दौरा किया। राजोरी-पुंछ के डीआईजी जॉनी विलियम्स का कहना है कि मीर भवन से एक और आतंकी की लाश बरामद कर ली गई है। ज्ञात हो कि रविवार सुबह हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए थे।

हमला स्थल से पुलिस मुख्यालय भी करीब
मिनी सचिवालय
- फोटो : Amar Ujala
जिस जगह पर आतंकियों ने हमला किया वहां से पुलिस मुख्यालय मात्र 50 मीटर दूर है। पास में ही पुंछ का हवाई स्ट्रिप है। इसके साथ ही सेना का 93 ब्रिगेड का मुख्यालय 100 मीटर की दूरी पर है। माना जा रहा है कि आतंकियों का निशाना सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाना था।
मिनी सचिवालय से आतंकियों की लाश बरामद नहीं
मिनी सचिवालय में मारे गए दो आतंकियों के शव बरामद नहीं हो पाए हैं। बताते हैं कि मिनी सचिवालय में छिपे आतंकियों ने इन्हेें हटा दिया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि एक से अधिक आतंकी अभी भी छिपे हो सकते हैं।

एलओसी के तीन सेक्टरों में घुसपैठ नाकाम, 4 आतंकी ढेर
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : PTI
उधर, कश्मीर में एलओसी पर आतंकियों ने रविवार सुबह नौगाम, गुरेज और टंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की थी। एलओसी की फारवर्ड पोस्ट पर तैनात जवानों ने आतंकियों को घुसपैठ करते देख लिया और उन्हें समर्पण के लिए ललकारा। इस पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें चार विदेशी आतंकी ढेर हो गए।
आतंकियों के पास से चार हथियार बरामद हुए हैं। इसके साथ ही आतंकियों ने गुरेज और टंगधार सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश की। वहां भी आतंकियों और सेना के जवानों में मुठभेड़ हुई। टंगधार से आतंकी भाग निकले।
आतंकियों के पास से चार हथियार बरामद हुए हैं। इसके साथ ही आतंकियों ने गुरेज और टंगधार सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश की। वहां भी आतंकियों और सेना के जवानों में मुठभेड़ हुई। टंगधार से आतंकी भाग निकले।
एसओसी पर बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की फिराक में
इलाके में सर्च अभियान जारी
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि मौजूदा समय में घाटी में हालात खराब चल रहे हैं। इसके साथ ही मुठभेड़ में आतंकियों के मरने की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है। अगर मौजूदा हालात को देखा जाए तो घाटी में आतंकियों की संख्या दिन-ब-दिन कम होती जा रही है।
आतंकी संगठन स्थानीय युवाओं को भी भर्ती करने में असफल हो रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं। जानकारों का मानना है कि बर्फबारी शुरू होने से पहले आतंकी संगठन ज्यादा से ज्यादा संख्या में आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाना चाहते हैं, ताकी घाटी का माहौल खराब किया जा सके।