फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   might decide on a package of POK Rifugion

पीओके रिफ्यूजियों के पैकेज पर हो सकता है फैसला

Thu, 16 Oct 2014 02:48 AM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 02:48 AM IST
विज्ञापन
might decide on a package of POK Rifugion

वीरवार को रियासत के कैबिनेट की होने वाली मीटिंग में पीओके रिफ्यूजियों के पैकेज के संबंध में ठोस फैसला हो सकता है। लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे पीओके रिफ्यूजियों को चुनाव से पहले एक सौगात मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि रिफ्यूजियों के लिए पैकेज को अंतिम रूप देकर इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, ताकि वहां से आर्थिक मदद मिल सके। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शिक्षकों को कांट्रैक्ट के आधार पर स्कूलों में नियुक्त किए जाने का मुद्दा भी रखा जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में रियासत के 1400 स्कूलों को अपग्रेड करने का काम चल रहा है, जिसमें मिडिल और हाई स्कूल शामिल हैं। इनमें शिक्षकों के भारी संख्या में पद खाली है। पुलिस महकमे में तबादलों पर भी कैबिनेट में फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई महत्वपूर्ण मामलों में हो सकता है फैसला

might decide on a package of POK Rifugion

कई जिलों के एसएसपी को चुनाव से पहले बदले जाने की संभावना है। साथ ही स्पेशल पुलिस फोर्स (एसपीओ) की नियुक्तियां भी फिर से शुरू करने पर विचार किया जाएगा, जो लंबे समय से बंद पड़ी हैं।

ताकि बेरोजगारों को इस काम से जोड़ा जा सके। रियासत के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ से आई तबाही के बाद चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यक्रम की भी बैठक में समीक्षा की जाएगी।

पुनर्वास योजना को पीड़ितों तक जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जा सकते हैं। इसके अलावा पुनर्वास कार्यक्रम कहां तक लागू हो पाया, उसकी समीक्षा भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed