{"_id":"64bed4befb97e9b17a093304","slug":"meyor-inaugrate-mission-jammu-news-c-10-jam1008-168091-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मेयर ने शुरू किया ग्रीन जम्मू अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मेयर ने शुरू किया ग्रीन जम्मू अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मेयर राजेंद्र शर्मा ने प्रदेश वन विभाग की ग्रीन जेके पहल के तहत जम्मू शहर में पौधे वितरण अभियान की शुरुआत यहां वन सूचना केंद्र बिक्रम चौक से मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर की। वैन के माध्यम से जम्मू शहर के लोगों विभिन्न फलों और सजावटी प्रजातियों के पौधे वितरित किए जाएंगे। अभियान के दौरान जम्मू नगर निगम के सभी वार्डों को कवर किया जाएगा और पौधरोपण के लिए अच्छी पौधों की प्रजातियां प्रदान की जाएंगी।
इस पहल का उद्देश्य जम्मू को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, सार्वजनिक पार्कों में पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जेएमसी ने जम्मू नगर निगम में पौधरोपण और पेड़ों की सुरक्षा के लिए द ट्री अथॉरिटी का संचालन किया है। जम्मू को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जेएमसी और वन विभाग को मिलकर काम करना होगा।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मेयर और प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने वन सूचना केंद्र बिक्रम चौक के परिसर में एक पौधा रोप कर की। इस मौके पर बीएम शर्मा, राकेश गुप्ता, मोहिंद्र गुप्ता, अलोक मोर्या, सुनील सिंह और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो