{"_id":"61a92665153e1a5030279bd5","slug":"metrolight-rail-construction-may-start-in-jammu-and-srinagar-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : जम्मू और श्रीनगर में अगले साल शुरू हो सकता है मेट्रोलाइट रेल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : जम्मू और श्रीनगर में अगले साल शुरू हो सकता है मेट्रोलाइट रेल का निर्माण
Fri, 03 Dec 2021 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:32 AM IST
सार
मेट्रो ट्रेन के लिए बनाई जानी थीं सुरंगें, मेट्रोलाइट में ऊंचाई पर बनेगा एलिवेटेड गलियारा। पहले 10599 करोड़ थी अनुमानित लागत, अब 7942 करोड़ में तैयार होगी परियोजना।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के दोनों राजधानी शहरों जम्मू और श्रीनगर में मेट्रोलाइट रेल परियोजना का काम 2022 में शुरू करने की तैयारी है। डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को मंजूरी के लिए केंद्र आवास एवं शहरी विकास विभाग के पास भेजा जा चुका है। इसकी जल्द मंजूरी मिल सकती है। मेट्रालाइट रेल परियोजना में सड़कों के ऊपर गलियारा बनाया जाएगा, जहां से सार्वजनिक परिवहन की बड़ी सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मेट्रोलाइट रेल परियोजना से जम्मू और श्रीनगर में यातायात की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। पहले मेट्रो रेल परियोजना के लिए डीपीआर तैयार की गई थी। मेट्रो ट्रेन का रूट जमीन पर तैयार होता है। इसके लिए कई सुरंगें बनाई जानी थीं। मेट्रो रेल परियोजना पर 10599 करोड़ की अनुमानित लागत आनी थी।
विज्ञापन
तकनीकी विशेषज्ञों और केंद्रीय टीम के सर्वे में जम्मू और श्रीनगर शहरों को सुरंगों से रेल रूट के लिए उपयुक्त नहीं पाया। इसी के चलते सरकार प्रदेश सरकार ने मेट्रोलाइट रेल परियोजना के विकल्प पर काम करते हुए डीपीआर तैयार करवाई है। मेट्रोलाइट रेल परियोजना में सड़कों के ऊपर ऊंचे गलियारे (ऐलिवेटेड तरीके) से रेल लाइन बिछाई जाएगी और इस पर 7942 करोड़ की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सरकार के योजना और निगरानी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदेश सरकार ने इस परियोजना को आइकॉनिक की श्रेणी में रखा है। इसमें बताया गया है कि जम्मू में 23 किलोमीटर लंबी मेट्रोलाइट रेल परियोजना पर 3593 करोड़ और श्रीनगर में 25 किलोमीटर लंबे ट्रैक के लिए कुल 4352 करोड़ की लाग आएगी। मेट्रो ट्रेन परियोजना की डीपीआर में जम्मू मेट्रो पर 4825 करोड़ व श्रीनगर मेट्रो परियोजना पर 5734 करोड़ की राशि खर्च होनी थी।
जम्मू शहर में 22 व श्रीनगर में 24 स्टेशन बनेंगे
मेट्रोलाइट रेल परियोजना के जम्मू में कुल 22 स्टेशन बनेंगे। बाड़ी ब्राह्मणा से लेकर बनतालाब तक मेट्रोलाइट का कॉरिडोर बनेगा। श्रीनगर शहर में इंदिरा नगर से एचएमटी स्टेशन तक मेट्रोलाइट का कॉरिडोर बनेगा और कुल 24 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं।
मेट्रोलाइट रेल परियोजना प्रदेश के दोनों राजधानी शहरो में यातायात और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के लिए बेहद अहम है। तकनीकी कारणों से मेट्रो रेल की जगह अब मेट्रोलाइट रेल परियोजना बनाने का फैसला लिया गया है। अंतिम डीपीआर मंजूरी के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के पास भेजी गई है। उम्मीद है कि केंद्रीय मंत्रालय से डीपीआर को जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
- डॉ. राघव लंगर, मंडलायुक्त जम्मू