{"_id":"5e8b04848ebc3e768d063e1e","slug":"meteorological-department-warning-it-may-be-rain-in-jammu-kashmir-on-april-8-and-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम, आठ और नौ अप्रैल को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम, आठ और नौ अप्रैल को बारिश के आसार
Mon, 06 Apr 2020 03:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 06 Apr 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
मौसम, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आठ और नौ अप्रैल को बारिश के आसार हैं। हालांकि मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला रविवार से ही शुरू हो गया है। जम्मू सहित पूरे संभाग में रविवार रात को भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
वहीं रविवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा लेकिन शाम को हल्के बादल छाए रहे। रविवार रात को जम्मू और उधमपुर के चिनैनी में बारिश और ओलावृष्टि हुई। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।
जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद
रामबन बनिहाल क्षेत्र में मारोग में भूस्खलन के चलते रविवार को एक बार फिर जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बंद हो गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भूस्खलन की वजह से हाईवे छह दिन तक बंद रहा था।
विज्ञापन