Jammu: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, एलजी मनोज सिन्हा ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित
जम्मू में आज अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 10वीं और 12वीं के 298 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह (जम्मू संभाग) का सोमवार को आयोजन हुआ। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया। इस समारोह का आयोजन केनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में हुआ।
इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू संभाग के दस जिले के अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें सबसे पहले मेधावियों का पंजीकरण हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े लोग मेधावियों को करियर मार्गदर्शन, अवसाद से बचने, मानिसक स्वास्थ्य से जुड़े विषय पर जागरूक भी किया।
298 से अधिक मेधावियों को उपराज्यपाल ने किया सम्मानित
कार्यक्रम में जम्मू संभाग के कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, राजोरी और पुंछ जिले से 10वीं व 12वीं के 298 से अधिक मेधावियों को उपराज्यपाल ने सम्मानित किया।
समारोह की खास बात यह है कि उपराज्यपाल ने मेधावियों को न सिर्फ सम्मानित किया बल्कि उनके साथ सीधा संवाद भी किया। उपराज्यपाल के हाथों सम्मानित होकर मेधावियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के लिए भी यह गौरव का क्षण बना। मेधावी सम्मान समारोह को लेकर मेधावियों काफी उत्साह दिखा। किश्तवाड़, राजोरी, रामबन सहित अन्य जिलों से मेधावी रविवार को ही अभिभावक के साथ जम्मू पहुंच गए थे।
अमर उजाला केंद्र शासित प्रदेश में जम्मू और कश्मीर संभाग में हर अलग-अलग समारोह आयोजित करवाता है। इस बार पहला समारोह जम्मू संभाग में हुआ। इसके बाद कश्मीर संभाग में भी समारोह होगा, जिसमें बोर्ड कक्षाओं के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य सचिव अटल डुल्लु, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव रामनिवास शर्मा व अन्य विशिष्टजन मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.