फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Merit List in Jammu

Jammu News: तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी की मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
Merit List in Jammu
जम्मू। जम्मू-कश्मीर तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रोग्राम की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट नॉन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (एमएलटी) प्रोग्राम के अभ्यर्थियों की जारी की गई है, जबकि दूसरी केवल मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के लिए चयनित अभ्यर्थियों की है। जो अभ्यर्थी पात्र नहीं पाए गए उनकी भी दो लिस्ट जारी की गई हैं।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव सुकेत गुप्ता ने बताया कि ये मेरिट लिस्ट जम्मू-कश्मीर तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट https://www.jksbotelive.com पर देखी जा सकती है। इन मेरिट लिस्ट को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से आपत्तियां नौ जून तक दर्ज कराई जा सकती हैं। वे अपनी आपत्ति jkboteadmission2025@gmail.com पर भेज सकते हैं। अगर अभ्यर्थी चाहें तो अपनी आपत्ति व्यक्तिगत रूप से जम्मू-कश्मीर तकनीकी शिक्षा बोर्ड के जम्मू या श्रीनगर कार्यालय में डिप्टी रजिस्ट्रार के समक्ष उपस्थित होकर भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

आपको बता दें कि बोर्ड की तरफ से मेरिट लिस्ट के आधार पर ही जम्मू-कश्मीर या लद्दाख में स्थित सरकारी एवं प्राइवेट कॉलेजों के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधीनगर कालेज की छात्राओं ने जाना फोटोग्राफी का महत्व
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में पत्रकारिता और मीडिया अध्ययन विभाग की ओर से एक माह के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को सरकारी महिला कालेज गांधीनगर की छात्राओं को फोटोग्राफी के बारे में जानकारी दी गई। इंटर्नशिप कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर उमेश राय ने कहा कि दूरदर्शिता के अनुरूप अकादमिक ज्ञान तथा उद्योग की मांग के बीच की खाई को पाटने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभावी फोटोग्राफी के लिए तकनीकी मीडिया जानकारी होना बहुत जरूरी है। इससे छात्रों को मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को निखारने की प्रेरणा मिलती है। पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विभाग की प्रमुख प्रोफेसर गरिमा गुप्ता ने कहा कि उद्योग विशेषज्ञों के साथ ये बातचीत छात्रों को ऐसे पेशेवरों से सीखने का अनूठा अवसर प्रदान करती है। हमारा लक्ष्य छात्रों को आधुनिक मीडिया परिदृश्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इस मौके पर प्रो. दुष्यंत कुमार राय, डॉ. प्रदीप सिंह बाली, डॉ. रामियान भारद्वाज व कुमेरजीत चजगोत्रा सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed