{"_id":"66e36b3a1b0f207bb0069dc4","slug":"member-of-chamber-of-commerce-meet-with-chief-secretary-jammu-news-c-10-jam1008-440329-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बंद दिवस से नाखुश चैंबर, मुख्य सचिव से लगाई आदेश रद्द करने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बंद दिवस से नाखुश चैंबर, मुख्य सचिव से लगाई आदेश रद्द करने की गुहार
विज्ञापन
मुख्य सचिव मिलते चैंबर के अध्यक्ष अरुण गुप्ता: स्रोत चैंबर
-जब 24 घंटे ऑनलाइन सामान उपलब्ध, मॉल सातों दिन खुल सकते हैं, तो दुकानें क्यों नहीं : गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकार द्वारा दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बंद दिवस अनिवार्य करने के आदेश से चैंबर ऑफ कॉमर्स नाखुश है। नाराजगी व्यक्त करने के लिए चैंबर के अध्यक्ष अरुण गुप्ता वीरवार को मुख्य सचिव से मिले और उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने आदेश रद्द करने की गुहार लगाई।
मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को लेकर चर्चा की जाएगी। चैंबर अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से कहा कि इस तरह के मुद्दों को उठाने का यह सही समय नहीं है। खासकर जब चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस आदेश ने व्यापारिक समुदाय में उत्पीड़न की भावना पैदा की है। कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सातों दिन कार्य की घोषणा की है।
इसके अलावा हमारे देश में खुदरा क्षेत्र में एफडीआई की अनुमति देकर एक नया अध्याय शुरू हुआ है, जहां स्थानीय मॉल को भी बिना किसी समय सीमा के सप्ताह के सभी दिन खोलने की अनुमति दी गई है। ऑनलाइन व्यापार पर कोई अंकुश नहीं है, जिससे प्रदेश में पहले से ही नियमित व्यापार को नुकसान पहुंचा है और ऑनलाइन व्यापार के लिए काम के घंटे उपलब्ध हैं। ऐसे में दुकानदारों के लिए बंद दिवस न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन
इस बात पर भी जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। तीर्थयात्रा और पर्यटन हमारी अर्थव्यवस्था का मुख्य स्रोत और रीढ़ हैं। सप्ताह के सभी दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रखकर हम मंदिरों के शहर में आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सेवा करते हैं। वे प्रसाद, खाने-पीने की चीजें और अपनी पसंद व स्थानीय महत्व की वस्तुएं उपहार के रूप में अपने साथ ले जाने के लिए खरीदते हैं। इसके अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खुला रखकर हम राज्य के खजाने के लिए राजस्व उत्पन्न करने में भी योगदान देते हैं।