फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba would be successor of mufti ?

सीएम मुफ़्ती की उत्तराधिकारी बनेंगी महबूबा?

Wed, 06 Jan 2016 05:55 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
mehbooba would be successor of mufti ?
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की हालत नाजुक होने के कारण कश्मीर में एक बार फिर राजनीतिक बदलाव के संकेत हैं। ऐसे में उनकी बेटी महबूबा मुफ़्ती अपने 80 साल के पिता की जगह ले सकती हैं।
विज्ञापन


बीबीसी संवाददाता रियाज़ मसरूर के मुताबिक 'किसी भी अंदेशे से निपटने के लिए' राज्य प्रशासन ने क़रीब 500 गाड़ियां तैयार रखी हैं। अगर कोई अंदेशा होता है, तो इसका मतलब यह भी है कि मुख्यमंत्री के तौर पर मुफ़्ती अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल भी पूरा नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


2014 के चुनावों में मुफ़्ती मोहम्मद को कश्मीर की 87 सीटों में से 25 फ़ीसदी सीटें मिलीं और उसने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन सरकार बनाने का ख़तरा उठाया। चुनावों में भाजपा को हिंदूबहुल जम्मू में 25 फ़ीसदी सीटें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी ने महबूबा को मुफ़्ती का उत्तराधिकारी स्वीकारा

mehbooba would be successor of mufti ?

मुफ़्ती की 50 वर्षीय बेटी महबूबा अपने पिता का उत्तराधिकारी बनेंगी। कई महीनों से इस बात को लेकर सुगबुगाहटें भी हैं लेकिन पीडीपी की सहयोगी बीजेपी को महबूबा की चरमपंथियों के प्रति नरमी और कट्टर अलगाववादी विचारों को लेकर कुछ संशय रहा है।

पीडीपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि अब दोनों दलों के बीच मामला सुलट गया है। बीजेपी ने महबूबा को मुफ़्ती का उत्तराधिकारी स्वीकार कर लिया है।

मुफ़्ती के समर्थक उन्हें बड़े राजनेता के तौर पर देखते हैं और उनके मुताबिक़ उन्होंने 9/11 के बाद भारत-पाकिस्तान शांति बहाल करने में अहम भूमिका निभाई थी।

क्या महबूबा पिता की विरासत आगे बढ़ा पाएंगी

mehbooba would be successor of mufti ?

हालांकि उनके विरोधियों का मानना है कि उन्होंने दक्षिण एशिया में बदलते हालात का फ़ायदा उठाकर खुद के लिए वाहवाही बटोरी। मुफ़्ती फिलहाल नई दिल्ली के अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान में भर्ती हैं।

अब बड़ा सवाल उठता है कि क्या महबूबा सही मायनों में अपने पिता की विरासत आगे बढ़ा पाएंगी या बड़बोली और बदलते मिजाज़ वाली नेता बनकर रह जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed