{"_id":"a604a7c39522d5836c292f9d07393f5d","slug":"mehbooba-visits-flood-affected-area-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा ने बाढ़ पीड़ितों पर डाले डोरे, सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा ने बाढ़ पीड़ितों पर डाले डोरे, सरकार को कोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 26 Sep 2014 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी प्रधान एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को राजोरी जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का हालचाल जाना। महबूबा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि बाढ़ से हुई तबाही को लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी अधिकांश पीड़ितों को सरकारी मदद न मिलने से उन्हें काफी परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन
सरकार राहत सामग्री को सत्तारूढ़ दलों के माध्यम से बंटवा रही है और इससे सरकार की मंशा साफ जाहिर होती है। महबूबा ने कहा कि सरकार गैर सरकारी संगठनों को अपने स्तर पर राहत सामग्री बांटने से रोक रही है और इस पर पीडीपी चुप नहीं रहेगी। बाढ़ के कारण राजोरी और पुंछ जिले में हजारों मकानों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
थन्नामंडी के मनयाल गली, मंगोटा, मंजाकोट के गंभीरमुगलां, कालाकोट के मोगला तरयाठ और खवास व बुद्धल क्षेत्रों की हालत बहुत ही खराब है, वहां पर बाढ़ से जो मकान बच भी गए हैं, वह रहने के काबिल नहीं हैं। हजारों कनाल जमीन बाढ़ के पानी के साथ बह गई है। पीड़ितों के तुरंत पुनर्वास की जरूरत है।
विज्ञापन