{"_id":"f608e85d1936881393f7b6f43138d30d","slug":"mehbooba-to-visit-displaced-camps-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा को आई विस्थापितों की याद, जाएंगी मिलने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा को आई विस्थापितों की याद, जाएंगी मिलने
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 09 Oct 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती 12 अक्तूबर को जम्मू के विभिन्न विस्थापित कैंपों का दौरा करेगी। इनमें जगटी, पुरखू का दौरा कर लोगों को संबोधित करेंगी। वीरवार को पीडीपी की विस्थापित इकाई की बैठक गांधी नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई, जहां बाढ़ प्रभावितों को राहत वितरण में राज्य सरकार की धीमी कार्यशैली पर सवाल उठाए गए।
विज्ञापन
वक्ताओं ने मांग की कि सरकार युद्धस्तर पर बाढ़ प्रभावितों का पुनर्वास करे। साथ ही वक्ताओं ने फल उत्पादकों के लिए सड़क संपर्क को बहाल करने पर जोर दिया। इसके अलावा आंधी-तूफान से बिजली और पेयजल ढांचे को पहुंचे नुकसान की मरम्मत जल्द करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में रमेश कौल और अशोक सिद्दा ने कहा कि 12 अक्तूबर को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती विभिन्न कश्मीरी पंडित विस्थापित कैंपों का दौरा करेंगी। इसके मद्देनजर इकाई तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।
विज्ञापन
महबूबा के साथ विधायक सरताज मदनी, एआर वीरी, दिलावर मीर, रफी अहमद मीर, पीर मंसूर हुसैन, डा. हसीब द्राबू, अल्ताफ बुखारी, नजीर अहमद आदि शामिल रहेंगे।