फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba said there is no peace in Kashmir without talks with Pakistan

महबूबा ने अलापा पड़ोसी मुल्क से दोस्ती का राग: पाकिस्तान से बातचीत के बिना कश्मीर में शांति नहीं, कहा-घाटी के हालात सामान्य नहीं  

Sun, 27 Mar 2022 12:06 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामबन
संवाद न्यूज एजेंसी, रामबन Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 12:06 AM IST
सार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रामबन में युवा सम्मेलन को संबोधित किया। ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर महबूबा ने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया, उससे कोई समस्या नहीं, जिस तरह से भाजपा फिल्म को बढ़ावा दे रही है, उससे आपत्ति है।

विज्ञापन
Mehbooba said there is no peace in Kashmir without talks with Pakistan
PDP President Mehbooba Mufti - फोटो : संवाद

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर पाकिस्तान से दोस्ती का राग अलापा है। कहा, पाकिस्तान से बातचीत के बिना कश्मीर घाटी में शांति कायम नहीं की जा सकती। शनिवार को वह डाक बंगला (रामबन) में युवा सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन

घाटी के लोगों को भाजपा सरकार ने कोई लाभ नहीं दिया

महबूबा ने परिसीमन आयोग के खिलाफ बात की और कहा कि पीडीपी इसे पूरी तरह से खारिज करती है, लेकिन जल्दबाजी में कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने बुद्धिमान, विवेकपूर्ण और धर्मनिरपेक्ष होने के कारण 1947 में भारत का हिस्सा बनने का विकल्प चुना था। महबूबा ने चिनाब घाटी के संसाधनों को घेरने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को दोषी ठहराया, कहा कि घाटी के लोगों को इस सरकार ने कोई लाभ नहीं दिया।

विज्ञापन

नाशरी सुरंग मुखर्जी के बजाय डीडी ठाकुर के नाम पर हो 

जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी, महंगाई अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है। पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि चेनानी-नाशरी सुरंग का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग के बजाये डीडी ठाकुर के नाम पर होना चाहिए था या लाल डेड या नुंड ऋषि के नाम पर होना चाहिए था। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में जीत के लिए एकजुट होने के निर्देश दिए। सम्मेलन में कांग्रेस के रामबन जिलाध्यक्ष फारूक अहमद कटोच सहित कई सरपंच, पंच और युवा पीडीपी में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने अपना हित साधने के लिए बनाया परिसीमन आयोग

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि परिसीमन एक आयोग नहीं, बल्कि यह अपनी सीटों को मजबूत करने के लिए भाजपा का आयोग है। कहा कि अगर अगस्त, 2019 के बाद कश्मीर में हालात सुधरे हैं तो यहां 10 लाख से ज्यादा सुरक्षा बल क्यों तैनात हैं। पीडीपी अध्यक्ष ने कहा, उनकी पार्टी ने अभी तक चुनाव को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। परिसीमन को पीडीपी पूरी तरह से खारिज कर चुकी है। 

 जम्मू-कश्मीर में सभी वर्ग आतंकवाद की चपेट में 

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर महबूबा ने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया, उससे कोई समस्या नहीं, जिस तरह से भाजपा फिल्म को बढ़ावा दे रही है, उससे आपत्ति है। कहा कि आपको ठुकरी (किश्तवाड़ जिले में चतरू) की हत्या याद हो सकती है, जिसमें हिंदू मारे गए थे। इसी तरह कश्मीर में मुसलमान मारे गए थे, सुरनकोट (पुंछ) के सालियान में भी मुसलमान मारे गए और घाटी में कश्मीरी पंडित मारे गए।

जम्मू-कश्मीर में सभी वर्ग आतंकवाद की चपेट में

एक ही समुदाय (हिंसा से) प्रभावित नहीं हुआ, सभी को नुकसान पहुंचा है। जम्मू-कश्मीर में सभी वर्ग आतंकवाद की चपेट में हैं। कहा कि अगर भाजपा विस्थापित कश्मीरी पंडितों की वापसी और पुनर्वास के लिए इसी तरह की मेहनत करती तो बेहतर होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed