फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba said: BJP is damaging the secular social character of the country

महबूबा बोलीं: देश के धर्मनिरपेक्ष सामाजिक चरित्र को क्षति पहुंचा रही भाजपा, इसे रोकना होगा 

Sat, 30 Apr 2022 01:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 01:23 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मस्जिदों में लाउड स्पीकर का मुद्दा हो या फिर अल्पसंख्यकों के घरों को बुल्डोजर से गिराना। धर्म निरपेक्ष चरित्र को नुकसान पहुंचाने के लक्ष्य के साथ केंद्र की भाजपा सरकार ऐसा कर रही है। 

विज्ञापन
Mehbooba said: BJP is damaging the secular social character of the country
जम्मू में पत्रकारों से बात करती महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर देश के धर्म निरपेक्ष सामाजिक चरित्र को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। जम्मू के तीन दिवसीय दौरे को पूरा कर कश्मीर रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में महबूबा ने यह बात कही। 

विज्ञापन


महबूबा ने कहा, देश की आजादी का आंदोलन पूरी तरह से धर्म निरपेक्ष था। ऐसे में हमारे देश का डीएनए धर्म निरपेक्ष चरित्र का है। स्वतंत्रता मिलने के बाद प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू हो या फिर उसके बाद रहे प्रधानमंत्री उन्होंने धर्म निरपेक्ष चरित्र को बनाए रखा।

विज्ञापन

 

भाजपा की केंद्र सरकार ने धर्म निरपेक्ष चरित्र को क्षति पहुंचाने का कार्य किया है। मस्जिदों में लाउड स्पीकर का मुद्दा हो या फिर अल्पसंख्यकों के घरों को बुल्डोजर से गिराना। धर्म निरपेक्ष चरित्र को नुकसान पहुंचाने के लक्ष्य के साथ केंद्र की भाजपा सरकार ऐसा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा सरकार के पास लोगों को देने के लिए न तो नौकरी है और न ही बिजली और पानी की सुचारु आपूर्ति कर पा रहे हैं। महंगाई बेकाबू हो चुकी है। भाजपा केवल समाज में नफरत फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहती है।

 

उन्होंने कहा, हमारे मुल्क की बुनियाद ही धर्म निरपेक्षता की है। महबूबा ने कहा, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जोकि धर्म के नाम पर अलग देश बना। उसकी हालत देखकर खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि धार्मिक कट्टरता हमें किस तरफ ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed