फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Mehbooba Mufti took a dig at Pakistan

'बंदूक उठाने पर हमारे बच्चों की तारीफ और अपने बच्चों को ड्रोन से मरवाता है पाक'

Mon, 25 Jul 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 25 Jul 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti took a dig at Pakistan
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान के पाखंड पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को तो बंदूक उठाने पर ड्रोन से मरवाता है और कश्मीरी बच्चों के बंदूक उठाने पर उनकी तारीफ करता है। यह पाकिस्तान का पाखंड है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार है। आतंकवाद की मार झेल रहे पाकिस्तान को लाल मस्जिद आपरेशन करने की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन


उसने मस्जिद में घुसकर आतंकवादियों को मारा। स्कूल पर हमले में एक दिन में उसके 146 बच्चे मारे गए। लोग मस्जिदों में जाने से डरने लगे हैं। पर वह कश्मीरी युवाओं को बंदूक उठाने के लिए उकसाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पाकिस्तान को अपनी इस नीति में बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हो और विश्वास बहाली के कदम उठाए जाएं।

Mehbooba Mufti took a dig at Pakistan
सीएम और गवर्नर के साथ चर्चा करते गृहमंत्री - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाहौर में नवाज शरीफ से मिलकर माहौल बदलने का अच्छा प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्य से पठानकोट हमले के बाद बातचीत की प्रक्रिया बंद हो गई।

कश्मीर हिंसा के बाद सरकार की ओर से देर से उठाए गए कदमों की आलोचना पर कहा कि सरकार ने शुरू से ही स्थिति पर नजर रखी थी। उन्होंने युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों से शांति बहाली तथा हालात को सामान्य बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की।  

मुख्यमंत्री ने अफस्पा पर कहा कि इसे कुछ इलाकों में हटाकर स्थिति की समीक्षा की जानी चाहिए। यदि यह सफल रहा तो समूचे इलाके से इसे हटाया जा सकता है। कहा कि हम यह नहीं कह रहे हैं कि अफस्पा तुरंत तथा सभी जगह से हटाया जाना चाहिए, लेकिन इसे प्रयोग के तौर पर शुरू किया जाना चाहिए।

उन्होंने हालात को सामान्य बनाने में डाक्टरों तथा अन्य लोगों के प्रयास की सराहना की।  कहा कि उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भाजपा के साथ गठबंधन करने में दो महीने का समय लिया। एजेंडा आफ एलायंस तय किया गया ताकि रियासत को अनिश्चितता के दौर से निकाला जा सके। यह केवल पैसे और पैकेज से नहीं हो सकता। बातचीत, शांति प्रक्रिया तथा लोगों का दिल जीतने जैसे कुछ मुद्दे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed