महबूबा मुफ्ती बनीं J&K की पहली महिला मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया शपथ का बहिष्कार
- महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर की 13वें मु्ख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। भाजपा-पीडीपी की इस सरकार में 22 मंत्रियों ने शपथ ली हैं
-
- पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का कांग्रेस बहिष्कार किया। पार्टी का कोई भी विधायक या नेता शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह जम्मू कश्मीर की पहली महिला और देश की दूसरी महिला मुस्लिम मुख्यमंत्री हैं। महबूबा (56) को राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने पद की शपथ दिलाई।
महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर की 13वें मु्ख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। भाजपा-पीडीपी की इस सरकार में 22 मंत्रियों ने शपथ ली हैं। भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. निर्मल सिंह डिप्टी सीएम बने।
महबूबा मुफ्ती के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही राज्य में पिछले तीन माह से अधिक समय से चला आ रहा राज्यपाल का शासन खत्म हो गया। जम्मू कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद से गठबंधन सरकार में लगातर चल रहे विवादों के चलते राज्य में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया था।
महबूबा के शपथ ग्रहण समारोह का कांग्रेस ने बहिष्कार किया
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश और फिर उत्तराखंड में निर्वाचित सरकारों को मोदी सरकार ने बर्खास्त कर लोकतंत्र विरोधी कार्य किया है। विपक्ष को कुचलने के मोदी सरकार के तानाशाही वाले कदमों का कांग्रेस पूरे देश की तरह जम्मू-कश्मीर में भी विरोध कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि पार्टी का कोई भी नेता और विधायक शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएगा। कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन को कांग्रेस अपवित्र मानती है। यह गठबंधन केवल सत्ता की मौकापरस्ती के अलावा कुछ नहीं है।
कांग्रेस नई पीडीपी -भाजपा गठबंधन सरकार का कड़ा विरोध करेगी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस रियासत में सशक्त विपक्ष की भूमिका का पूरी इमानदारी से निर्वाह करेगी और जहां भी सरकार अवाम के हितों को नजरअंदाज करेगी, कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।
किस-किस ने ली शपथ
महबूबा मुफ्ती टीम:-
पीडीपी से
अब्दुल रहमान , गुलाम नबी लोन, अब्दुल हक खान, सैयद बशारत बुखारी, डॉ हसीब द्राबू, चौधरी जुल्फिकार अली, सैयद नईम अख्तर, इमरान रजा अंसारी, आसिया नक्काश, सैयद फारूक अहमद अंद्राबी, जहूर अहमद मीर।
भाजपा की ओर से
निर्मल सिंह, चंद्र प्रकाश, बाली भगत, लाल सिंह, छेरिंग दोरजी, शाम लाल चौधरी, अब्दुल गनी कोहली, सुनील कुमार शर्मा, प्रिया सेठी, अजय नंदा।
सज्जाद गनी लोन भी भाजपा कोटे से मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर महबूबा मुफ्ती को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महबूबा मुफ्ती और निर्मल सिंह को शुभकामनाएं दीं।
Congratulations & best wishes to Ms. Mehbooba Mufti, Dr. Nirmal Singh & all those who took oath today.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2016
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महबूबा मुफ्ती को बधाई दी।
Congratulations to CM Mehbooba Mufti & Deputy CM Dr. Nirmal Singh. I am sure the BJP-PDP alliance will take state to newer heights.
— Amit Shah (@AmitShah) April 4, 2016
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महबूबा मुफ्ती को जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
Congratulations to the new Chief Minister of Jammu & Kashmir, Mehbooba Mufti
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 4, 2016
बिहार के मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महबूबा मुफ्ती को जम्मू कश्मीर की सीएम बनने पर बधाई दी।
Congratulations to Mehbooba Mufti on taking oath as the CM of Jammu & Kashmir.
— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 4, 2016