शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देने पहुंची महबूबा पर उमर ने लगाए आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में हिज़बुल के आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद फैली हिंसा के बीच बुधवार को शहीदी दिसव मनाया गया। श्रीनगर में शहीदी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने 1931 की हिंसा में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। महबूबा मुफ्ती साथ ही जम्मू कश्मीर के लोगों से कहा कि, जिन लोगों ने हमारे लिए अपनी जान दी है हम हिंसा फैलाकर उनकी कुर्बानी को बेकार ना करें।
दरअसल, सन 1931 में महाराजा हरि सिंह के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया था। बताया जाता है कि प्रदर्शन से नाराज महाराजा की फौज ने फायरिंग कर दी। इसमें 22 लोगों की जान चली गई थी। उसको कथित तौर पर कश्मीर के स्वतंत्रता संग्राम के लिए पहला नरसंहार कहा जाता है।
उमर के निशाने पर महबूबा मुफ्ती
शहीदी दिवस के मौके पर पहुंचे जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य के मौजूदा हालातों पर नराजगी जताई। उमर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधचे हुए कहा कि मैं जब यहां आया तो यह देखकर हैरान था कि मुख्यमंत्री को दिखाने के लिए कि रियासत की स्थिति सामान्य है इसके लिए जबरदस्ती लोगों को गाड़ी में भर कर लाया जा रहा था।
उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि, इन गंभीर हालातों में सरकार के लोग इस तरह का ड्रामा कर रहे हैं। जबरदस्ती राज्य के हलातों को सामान्य दिखाया जा रहा है। इस तरह हुकुमत के हालाता कैसे सही होंगे।
ट्विटर पर हालात पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा है कि बेशर्म सरकार को दोबारा प्रदेश में शांति कायम करने पर फोकस करना चाहिए। 1200 घायलों का उचित इलाज सरकार कराये।
पीएम मोदी को भी आड़े हाथ लेते हुए उमर ने कहा कि मोदी जी कृपया कश्मीर में आइए और ट्रॉमा स्पेशलिस्ट्स भेजिए। केरल में लगी आग के बाद आपने खुद डॉक्टरों की टीम को लेकर वहां का दौरा किया था और वहां जो आग की चपेट आकर घायल हो गए थे उनका आपने इलाज करवाया था अब ऐसी ही टीम लेकर आप यहां भी आइए क्योंकि यहां भी प्रदर्शन कर रहे लोगों को चोटें आई हैं और वे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
Hon @narendramodi ji. After Kerala fire you carried a plane load of burn specialists with you. Please send eye/trauma specialists to Kashmir
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) July 13, 2016