फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said Today we feel atal bihari Vajpayee ji absence the most

कश्मीरः देर रात महबूबा को आई वाजपेयी की याद, बोलीं- आज बहुत खल रही है अटल जी की कमी

Mon, 05 Aug 2019 04:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 05 Aug 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti said Today we feel atal bihari Vajpayee ji absence the most
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, महबूबा मुफ्ती

घाटी में एडवाइजरी जारी किए जाने के बाद से सियासी हलचल चरम पर है। रविवार देर शाम घाटी के नेताओं ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई। देर रात तक कई तरह की उठापटक का दौर जारी रहा। वहीं रात करीब एक बजे पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की याद आई। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया। महबूबा ने लिखा कि भाजपा नेता होने के बावजूद अटल जी की कश्मीरियों के प्रति सहानुभूति और उनका प्रेम जीतना....आज हमें उनकी कमी बहुत खल रही है।

विज्ञापन

 

 
विज्ञापन


 

वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर उमर अब्दुल्ला के समर्थन में उतर आए और कहा कि आप अकेले नहीं हैं। उमर अब्दुल्ला के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि 'आप अकेले नहीं हैं उमर अब्दुल्ला। हर लोकतांत्रिक भारतीय कश्मीर के मुख्यधारा के नेताओं के साथ खड़ा है क्योंकि आप उसका सामना करेंगे जो भी देश के लिए सरकार के मन में है। संसद का सत्र अब भी चल रहा है और हमारी आवाज भी शांत नहीं होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed