फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said: The central government is doing partiality, disrespecting the majority community to stop offering prayers in mosques

महबूबा मुफ्ती बोलीं: केंद्र सरकार कर रही पक्षपात, मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने से रोकना बहुसंख्यक समुदाय का अनादर

Sat, 02 Oct 2021 03:14 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 02 Oct 2021 03:14 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए कहा कि लोगों को कश्मीर में मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर नमाज़ अदा करने से रोकना बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं के लिए भारत सरकार का अपमान दर्शाता है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said: The central government is doing partiality, disrespecting the majority community to stop offering prayers in mosques
महबूबा मुफ्ती

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को केंद्र पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों को कश्मीर में मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर नमाज़ अदा करने से रोकना बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं के लिए भारत सरकार का अपमान दर्शाता है।

विज्ञापन


महबूबा पिछले कुछ हफ्तों से कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर श्रीनगर शहर में कुछ मस्जिदों और मंदिरों को लगातार बंद करने के फैसले पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें नौहट्टा स्थित जामिया मस्जिद भी शामिल है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आरएस पुरा में बनेगा देश का पहला बासमती अनुसंधान केंद्र, इस संस्थान से सीधा जुड़ेंगे दस हजार किसान
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीपी अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा कि कश्मीर में मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर लोगों को नमाज़ पढ़ने से रोकना बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं के लिए भारत सरकार का अनादर दर्शाता है। विशेष रूप से ऐसे समय में जब पार्क और सार्वजनिक स्थान खुले हैं और दिनभर अनगिनत भीड़-भाड़ वाले सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed