फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said that claims of development of the government proved to be hollow people are being fought in name of religion

महबूबा मुफ्ती बोलीं: खोखले साबित हुए सरकार के वो दावे, धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा

Fri, 17 Sep 2021 12:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 12:05 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब से हमारे दोनों हक छीने गए हैं, पूरे जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी बढ़ गई है। हमारी प्राथमिकता अनुच्छेद-370 और 35-ए को फिर से बहाल करवाना है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said that claims of development of the government proved to be hollow people are being fought in name of religion
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती इन दिनों जम्मू संभाग के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने पुंछ का दौरा किया। इस दौरान पार्टी के नेताओं के साथ ही इलाके के लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार और उप-राज्यपाल प्रशासन पर जमकर कटाक्ष किए।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अनुच्छेद-370 और 35-ए हटाकर सरकार ने लोगों के अधिकार और पहचान छीन ली। अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद सरकार दावा कर रही थी कि प्रदेश के हालात बदलेंगे, विकास की बयार चलेगी, लेकिन वो दावे खोखले साबित हुए हैं। कहा कि लोगों की पगड़ियां उछालीं गईं, उनका सम्मान छीना गया। इसके बाद सरकार की ओर से किया जा रहा विकास का दावा ढोंग है।
विज्ञापन


पीडीपी मुखिया ने कहा कि लोग शिकायत करते हैं, बिजली मिल नहीं रही है, बेरोजगारी चरम पर है। बॉर्डर इलाके के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। अनुच्छेद-370 केवल हमारी पहचान ही नहीं, हमारे युवाओं के अधिकारों की रक्षा करता था। सरकार प्रदेश के भाईचारे पर भी प्रहार कर रही है। हिंदू-मुसलमान के बीच गहरी खाई बनाई जा रही है। ये सरकार विरोध प्रदर्शन भी नहीं करने देती। बिना किसी सूचना के नेताओं और लोगों को नजरबंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- त्रिलोचन हत्याकांड में कई बड़े खुलासे: राजू गंजा ने बिल्ला को लेकर उगला ये सच, जेल में साथ रहे थे वजीर और हरमीत    


इससे पहले गुरुवार को महबूबा मुफ्ती ने मेंढर का दौरा किया था। इस दौरान डाकबंगला में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुईं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 और 35-ए को हटाकर हमारे साथ अच्छा नहीं किया और हमारा विशेष अधिकार छीना।
यह भी पढ़ें- सुरक्षाबलों को कामयाबी: पुलवामा में हथियारों की खेप बरामद, पुंछ में जारी है तलाशी अभियान    

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब से हमारे दोनों हक छीने गए हैं, पूरे जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी बढ़ गई है। तरक्की के काम लगभग बंद हो गए हैं और हर तरह से जम्मू-कश्मीर के लोगों को नुकसान पहुंचा है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारी प्राथमिकता अनुच्छेद-370 और 35-ए को फिर से बहाल करवाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed