{"_id":"61718fc7a9179e6a8e2bf385","slug":"mehbooba-mufti-said-that-bjp-s-policies-pushed-jammu-and-kashmir-back-decades","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा का भाजपा पर हमला: कहा- अब महिलाएं और बच्चे भी संदिग्ध, जम्मू-कश्मीर को दशकों पीछे धकेल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा का भाजपा पर हमला: कहा- अब महिलाएं और बच्चे भी संदिग्ध, जम्मू-कश्मीर को दशकों पीछे धकेल दिया
Thu, 21 Oct 2021 09:35 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 21 Oct 2021 09:35 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में मौजूदा स्थिति का अंदाजा लगाइए, जहां महिलाएं और यहां तक की बच्चे भी अब संदिग्ध हैं। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर का यह हाल कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों ने जम्मू-कश्मीर को दशकों पीछे धकेल दिया है। सोशल मीडिया पर उन तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के बाद यह टिप्पणी की, जिसमें सुरक्षाबल लाल चौक और शहर के अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के दौरान महिलाओं और नाबालिगों की तलाशी लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पुंछ में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार: सैन्य ठिकानों की तस्वीरें खींचते पकड़ा गया, आपत्तिजनक वीडियो मिले
विज्ञापन
महबूबा ने एक ट्वीट में कहा कि कश्मीर में मौजूदा स्थिति का अंदाजा लगाइए, जहां महिलाएं और यहां तक की बच्चे भी अब संदिग्ध हैं। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर का यह हाल कर दिया है। उनकी नीतियों ने हमें दशकों पीछे कर दिया है। ज्ञात हो कि प्रदेश के बाहर के मजदूरों सहित आम नागरिकों की हत्या की घटनाओं के बाद शहर और घाटी की अन्य जगहों पर जांच बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन