फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said our institutions stopped focusing on human rights violations

महबूबा मुफ्ती का बयान: हमारे संस्थानों ने मानवाधिकार उल्लंघनों पर ध्यान देना बंद किया, संयुक्त राष्ट्र को करना होगा हस्तक्षेप

Tue, 08 Jun 2021 05:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Jun 2021 05:30 AM IST
सार

महबूबा ने कहा कि भारत सरकार के गलत कदमों के खिलाफ आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति को पाकिस्तानी एजेंट बता दिया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया भारत सरकार के निष्ठुर कदमों के खिलाफ आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति पर पाकिस्तानी एजेंट होने का आसानी से ठप्पा लगा दिया जाता है। 

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said our institutions stopped focusing on human rights violations
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि भारत के संस्थानों ने मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों पर ध्यान देना बंद कर दिया है, इसलिए संयुक्त राष्ट्र को हस्तक्षेप करना होगा।
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि भारत सरकार के गलत कदमों के खिलाफ आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति को पाकिस्तानी एजेंट बता दिया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया भारत सरकार के निष्ठुर कदमों के खिलाफ आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति पर पाकिस्तानी एजेंट होने का आसानी से ठप्पा लगा दिया जाता है। 
विज्ञापन


अफसोस की बात यह है कि हमारे अपने संस्थानों ने मानवाधिकारों के खुलेआम हो रहे इस प्रकार के उल्लंघन पर ध्यान देना बंद कर दिया है और ऐसे में संयुक्त राष्ट्र को हस्तक्षेप करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने राजनीतिक नेताओं एवं आतंकवादी समूहों के बीच कथित संबंध से जुड़े मामले में पीडीपी नेता वहीद पारा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने के संदर्भ में यह ट्वीट किया। आरोप पत्र में कहा गया है कि पारा पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के लिये महत्वपूर्ण है।


संयुक्त राष्ट्र के कुछ प्रतिवेदकों ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण द्वारा पारा की गिरफ्तारी का मामला उठाया है। भारत अपने आंतरिक मामलों में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को मान्यता नहीं देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed