फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said I appeal to Jammu Kashmir youth to leave weapons and talk

अपील: महबूबा मुफ्ती बोलीं- हथियार छोड़ शांति से बात करें युवा, वरना मौत के अवाला कुछ हासिल नहीं होगा

Mon, 12 Apr 2021 03:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 12 Apr 2021 03:01 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने घाटी के युवाओं से आतंक का रास्ता छोड़ने की अपील की है। साथ ही केंद्र सरकार को युवाओं से बात करने की सलाह भी दी है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said I appeal to Jammu Kashmir youth to leave weapons and talk
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घाटी के युवाओं से कहा कि वह हथियार छोड़ें और बात करें। हथियारों की भाषा कोई नहीं समझेगा। यदि आप शांति से अपने विचार रखेंगे तो दुनिया आपकी बात सुनेगी। बंदूक थामने से मौत के अलावा कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

विज्ञापन


कहा कि अगर प्रधानमंत्री असम के आतंकवादियों से मुख्यधारा में शामिल होने और हथियार छोड़ने की अपील कर सकते हैं, बोरो (बोडो) के साथ बातचीत हो सकती है, तो जम्मू-कश्मीर में भी ऐसा करने में क्या मुश्किल है? जेल के अलावा कोई विकल्प क्यों नहीं है? यह अन्याय कब तक चलता रहेगा?
विज्ञापन


पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमसे जो छीन लिया गया है, हम हम अपने राष्ट्र से उसे वापस चाहते हैं। यदि आप(केंद्र सरकार) जम्मू-कश्मीर के लोगों को चाहते हैं, तो आपको हमारे सम्मान को बहाल करना होगा। कोई अन्य रास्ता नहीं है। मेरे कहने पर बीजेपी को गुस्सा क्यों आता है? क्या मैं पाकिस्तान से पूछूंगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मस्जिद की आड़ में साजिश: इस वजह से आतंकी लेते हैं धर्मस्थलों का सहारा, आईजी ने कही ये बात    

ये भी पढ़ें- कश्मीर: बदहाली के आंसू रो रहा यह प्राचीन मंदिर, खंडहर बयां करते हैं बर्बरता और उपेक्षा की दास्तां    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed