फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said: Former governor Malik's claim of calling me a beneficiary of Roshni scheme is a lie, will be resorted to by law

महबूबा मुफ्ती बोलीं: पूर्व राज्यपाल मलिक का मुझे रोशनी योजना का लाभार्थी कहने का दावा झूठा, लिया जाएगा कानून का सहारा

Wed, 20 Oct 2021 03:04 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 20 Oct 2021 03:04 PM IST
सार

महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि उनके पास सत्यपाल मलिक के पास अपनी टिप्पणी वापस लेने का विकल्प है, ऐसा नहीं करने पर मैं कानूनी सहारा लूंगी।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said: Former governor Malik's claim of calling me a beneficiary of Roshni scheme is a lie, will be resorted to by law
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से अपनी कथित टिप्पणियों को वापस लेने के लिए कहा है। दरअसल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री रोशनी योजना के लाभार्थी थे। महबूबा ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो सत्यपाल मलिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


महबूबा ने कहा,मुझे रोशनी अधिनियम का लाभार्थी कहने वाला सत्यपाल मलिक का बयान पूरी तरह से गलत और बेतुका है। मेरी कानूनी टीम उन पर मुकदमा करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके पास अपनी टिप्पणी वापस लेने का विकल्प है, ऐसा नहीं करने पर मैं कानूनी सहारा लूंगी।

विज्ञापन


महबूबा ने एक वीडियो साझा किया जिसमें मलिक, जो जम्मू-कश्मीर राज्य के अंतिम राज्यपाल थे, कथित तौर पर यह दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, उनके बेटे उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख मुफ्ती को रोशनी योजना के तहत जमीन मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान के शहीद होने की सूचना


रोशनी अधिनियम को फारूक अब्दुल्ला सरकार द्वारा लाया गया था। हालांकि, जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय द्वारा इसे अवैध घोषित करने के बाद योजना को भंग कर दिया गया था और सीबीआई को योजना के लाभार्थियों की जांच करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed