{"_id":"5e33b3ad8ebc3e4b58684fb9","slug":"mehbooba-mufti-s-taunt-on-jamia-incident-it-seems-democracy-has-now-turned-into-mob","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया की घटना पर महबूबा मुफ्ती का तंज, कहा- लगता है लोकतंत्र अब भीड़तंत्र में बदल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया की घटना पर महबूबा मुफ्ती का तंज, कहा- लगता है लोकतंत्र अब भीड़तंत्र में बदल गया
Fri, 31 Jan 2020 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के बाहर गुरुवार को हुई फायरिंग की घटना पर विवादित ट्वीट करते हुए पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर कहा गया है कि इस घटना से ऐसा लगता है कि भारत का लोकतंत्र अब भीड़तंत्र में बदल गया है।
विज्ञापन
महबूबा के ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में लिखा गया, जैसा कि हम गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर याद करते हैं। आज इस अवसर पर ऐसा लगता है कि भारत में लोकतंत्र से भीड़तंत्र का बदलाव पूरा हो गया। एक अन्य ट्वीट में विभिन्न न्यूज चैनलों के इस प्रकरण पर कवरेज को लेकर लिखा है कि यह दिलचस्प है कि कुछ मीडिया चैनल गोपाल नाम के अपराधी को शूटर कह रहे हैं।
विज्ञापन
As we remember Gandhiji on the sombre occasion of his death anniversary, India’s transition from democracy to a mobocracy seems complete. https://t.co/yu1I6Qwe2Z
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) January 30, 2020
विज्ञापन
इसके आगे लिखा कि यदि गोली चलाने वाले का नाम गाजी या गजनफर होता तो वह घोषित आतंकवादी होता। मालूम हो कि महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती पिछले वर्ष 5 अगस्त से अपनी मां के ट्विटर हैंडल का संचालन कर रही हैं।
Interesting that certain media channels are referring to culprit named Gopal as ‘shooter’. He’d be a certified terrorist only if his name was Ghazi or Ghazanfar.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) January 30, 2020