{"_id":"83859237c1ab0797c9ed6ec49503fbf9","slug":"mehbooba-mufti-re-elected-incumbent-pdp-chief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवी बार पार्टी अध्यक्ष बनी महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवी बार पार्टी अध्यक्ष बनी महबूबा मुफ्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 24 Jan 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को एक बार फिर से पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया है। निर्विरोध हुए चुनाव में मुफ्ती को पांचवी बार पार्टी अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
आगले तीन साल तक अब मुफ्ती पार्टी की अध्यक्ष रहेंगी। 52 साल की महबूबा ने कश्मीर यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन की है। इसके बाद वह 1996 में कांग्रेस के टिकट पर बिजबेहरा से चुनाव जीतकर राजनीति में आई।
विज्ञापन
पीडीपी संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के बाद अब पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी जम्मू आ गई थीं। मुफ्ती तथा महबूबा दोनों के जम्मू में होने से सियासी हलचल तेज हो गई है। आज पार्टी संविधान के अनुसार इलेक्टोरल कालेज (मतदान के अधिकारी सदस्यों का समूह) ने नए अध्यक्ष का चुनाव किया।
विज्ञापन
पहले ही ही महबूबा की दोबारा ताजपोशी तय मानी जा रही थी। खास बात यह रही कि नए अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही नई सरकार के स्वरूप तथा राज्यसभा चुनाव के लिए संभावित गठजोड़ पर भी चर्चा की गई। इस वजह से पीडीपी के टाप नेताओं के जमावड़े पर सभी राजनीतिक दलों की पैनी नजर टिकी रही।
विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद यह पहला मौका है जब पीडीपी के टाप नेता का एक साथ एक मंच पर आए हैं। इलेक्टोरल कालेज में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और विभिन्न क्षेत्रों के जोनल प्रतिनिधि मौजूद रहे।