फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti praised Prime Minister Modii

भावुक महबूबा मुफ्ती बोलीं, मोदी ही कश्मीर को इस दलदल से निकाल सकते हैं

Sat, 06 May 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Sat, 06 May 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti praised Prime Minister Modii
mahbuba
जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि कश्मीर को दलदल से पीएम मोदी ही निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


पीएम इस मसले में जो भी फैसला लेंगे पूरा देश उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले जो सरकारें थी उनके भी पीएम पाकिस्तान जाना चाहते थे लेकिन उन्होंने जुर्रत नहीं की, पीएम मोदी लाहौर गए ये ताकत की निशानी है।
विज्ञापन


अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पिता और अटल बिहारी वाजपेयी ने घाटी में शांति प्रक्रिया की शुरूआत की। उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे और न ही वाजपेयी सरकार है। यूपीए सरकार सोचती थी कि घाटी के हालात सुधर रहे हैं लेकिन हालात दिन ब दिन बदतर होते जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के भाषण के दौरान कांग्रेस नेता ने डाली बाधा

Mehbooba Mufti praised Prime Minister Modii
MEHBOOBA MUFTI - फोटो : file photo
घाटी में हिंसा और सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मारे गए लोगों पर उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी सकती है। कुछ लोग घाटी में अशांति पैदा करना चाहते हैं। सिर्फ पीएम मोदी ही घाटी की समस्या का समधान कर सकते हैं.

वहीं डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि घाटी के हिंसक हालात गठबंधन सरकार की वजह से नहीं बदले हैं। पिछले काफी सालों से कश्मीर में हालात सही नहीं हैं।

वहीं कार्यक्रम के दौरान रियासत के पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चरक ने बाधा उत्पन्न कर दी। वे जम्मू में मिनी सचिवालय बनाने की मांग कर रहे थे। कश्मीर के हालात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि घाटी के हालात की वजह से जम्मू में भी हालात खराब हुए। जम्मू में कई पर्यटक स्थल हैं सरकार उन्हें विकसित करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed