{"_id":"590d6a2e4f1c1b0b39443a45","slug":"mehbooba-mufti-praised-prime-minister-modii","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भावुक महबूबा मुफ्ती बोलीं, मोदी ही कश्मीर को इस दलदल से निकाल सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावुक महबूबा मुफ्ती बोलीं, मोदी ही कश्मीर को इस दलदल से निकाल सकते हैं
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Sat, 06 May 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
mahbuba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि कश्मीर को दलदल से पीएम मोदी ही निकाल सकते हैं।
पीएम इस मसले में जो भी फैसला लेंगे पूरा देश उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले जो सरकारें थी उनके भी पीएम पाकिस्तान जाना चाहते थे लेकिन उन्होंने जुर्रत नहीं की, पीएम मोदी लाहौर गए ये ताकत की निशानी है।
अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पिता और अटल बिहारी वाजपेयी ने घाटी में शांति प्रक्रिया की शुरूआत की। उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे और न ही वाजपेयी सरकार है। यूपीए सरकार सोचती थी कि घाटी के हालात सुधर रहे हैं लेकिन हालात दिन ब दिन बदतर होते जा रहे थे।

सीएम के भाषण के दौरान कांग्रेस नेता ने डाली बाधा
MEHBOOBA MUFTI
- फोटो : file photo
घाटी में हिंसा और सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मारे गए लोगों पर उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी सकती है। कुछ लोग घाटी में अशांति पैदा करना चाहते हैं। सिर्फ पीएम मोदी ही घाटी की समस्या का समधान कर सकते हैं.
वहीं डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि घाटी के हिंसक हालात गठबंधन सरकार की वजह से नहीं बदले हैं। पिछले काफी सालों से कश्मीर में हालात सही नहीं हैं।
वहीं कार्यक्रम के दौरान रियासत के पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चरक ने बाधा उत्पन्न कर दी। वे जम्मू में मिनी सचिवालय बनाने की मांग कर रहे थे। कश्मीर के हालात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि घाटी के हालात की वजह से जम्मू में भी हालात खराब हुए। जम्मू में कई पर्यटक स्थल हैं सरकार उन्हें विकसित करने के लिए प्रयासरत है।