फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti praised Prime Minister Modi

वाजपेयी जैसे खुले विचारों वाले हैं मोदी : महबूबा मुफ्ती

Sat, 18 Mar 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 18 Mar 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti praised Prime Minister Modi
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अटल बिहारी वाजपेयी जैसे खुले विचारों वाले प्रधानमंत्री बताया है। मुंबई में इंडिया टुडे कनक्लेव में महबूबा ने कहा, देश के प्रधानमंत्री से उन्होंने अब तक जितनी मर्तबा भी बात की है, उन्हें खुले विचाराें वाला व्यक्तित्व पाया है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर को लेकर वाजपेयी सरकार के नजरिए की तुलना में भी देखें तो नरेंद्र मोदी खुले विचाराें वाले हैं। वह वाजपेयी की तरह ही जमीनी स्तर से उठकर पीएम पद तक पहुंचे हैं। महबूबा ने कहा, नरेंद्र मोदी देश को एक सच्चे संघीय ढांचे में तब्दील करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी क्रम में हमें जम्मू-कश्मीर के युवाओं तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 पर उन्होंने कहा, संविधान का यह अनुच्छेद देश के साथ रियासत के रिश्ते की भावनात्मक डोर है। इसके तहत यदि रियासत को विशेष सुविधाएं मिल रही हैं तो यह अधिकार जैसे हैं, क्योंकि रियासत कई चुनौतियों का सामना करती आ रही है। महबूबा ने कहा, जम्मू-कश्मीर में विश्वास बहाली के लिए समग्र बातचीत का दौर शुरू करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ इलाकों से अफस्पा हटाने से भी गुरेज नहीं होना चाहिए। एक अन्य कार्यक्रम में बॉलीवुड हस्तियों से मुखातिब महबूबा ने कहा, फिल्मी दुनिया को कश्मीर के साथ रिश्ते को फिर से मजबूत करना होगा। बॉलीवुड और कश्मीर के संबंधाें का जिक्र रियासत में सभी की जुबान पर रहता है। फिल्मी दुनिया के लिए कश्मीर का अलग महत्व रहा है। इस रिश्ते को और मजबूती के साथ आगे लेकर जाने की जरूरत है।

महबूबा ने कहा, वह ज्यादा से ज्यादा फिल्म निर्माताआें को घाटी में काम करते देखना चाहती हैं। राज्य सरकार ने पर्यटन नीति लाकर पर्यटन से जुड़ी तमाम संस्थाओं को पहले से ज्यादा सक्रिय बनाने का फैसला किया है। ढांचागत सुविधाओं को लगातार अपग्रेड किया जाएगा, ताकि रियासत में आने वाले सैलानियों और अतिथियों की आवभगत में कोई कमी न रहे।

बना रहेगा क्षेत्रीय दलों का वजूद

Mehbooba Mufti praised Prime Minister Modi
MEHBOOBA MUFTI - फोटो : File Photo
कनक्लेव में क्षेत्रीय दलों के महत्व पर महबूबा ने कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मायावती जैसे नेता भले ही भाजपा से हार गए हों, लेकिन उनकी सियासी जमीन खत्म नहीं होगी। महबूबा ने कहा, क्षेत्रीय दलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। किसी बड़े दल की अप्रत्याशित जीत का यह मतलब कतई नहीं कि क्षेत्रीय दलों का वजूद ही खत्म हो गया है।

बॉलीवुड की यादें हुईं ताजा
फिल्मी दुनिया की हस्तियों ने महबूबा से मुलाकात के दौरान कश्मीर में बिताए पलों की यादें ताजा कीं। फिल्म अभिनेता रजा मुराद सहित फरीदा जलाल, किरण कुमार, निर्देशक अकबर खान, सरगोशियां फिल्म के निर्माता इमरान खान सहित कई अन्य हस्तियों ने कश्मीर से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed