{"_id":"583af9b04f1c1b5e2908821d","slug":"mehbooba-mufti-met-with-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रपति को बताया कश्मीर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रपति को बताया कश्मीर का हाल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 27 Nov 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलकर रियासत के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
राष्ट्रपति भवन में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कश्मीर हिंसा के बाद के हालात, रियासती सरकार की ओर से शांति तथा विश्वास बहाली के लिए उठाए जा रहे कदमों, पठन-पाठन सुचारु करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।
इसके साथ ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी दी। शासन के सूत्रों के मुताबिक महबूबा ने कश्मीर घाटी में अमन और विश्वास बहाली के लिए किए गए प्रयासों के बारे में राष्ट्रपति को विस्तार से बताया।
उन्होंने अजमेर स्थित सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जाकर राज्य में शांति तथा समृद्धि की कामना की। रियासत के लोगों की खुशहाली की दुआ मांगी। उन्होंने राज्य से दरगाह पहुंचे लोगों से भी बात की। इससे पहले जयपुर पहुंचने पर राजस्थान के पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनिस खान तथा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों ने उनकी अगवानी की।

Trending Videos
राष्ट्रपति से महबूबा मुफ्ती की मुलाकात काफी महत्वपूर्ण
सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
राष्ट्रपति से महबूबा के मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कश्मीर में चार महीने से अधिक समय से हिंसा का दौर जारी रहा। अब जाकर हालात सामान्य होने की ओर बढ़ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय समिति ने भी घाटी का दौरा कर विभिन्न पक्षों से बात कर हल निकालने की कोशिश की।
इसके साथ ही पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में भी एक प्रतिनिधिमंडल ने अलगाववादियों से मिलकर कश्मीर समस्या का हल निकालने के प्रयास किए। धीरे-धीरे माहौल सामान्य हालात की ओर बढ़ने से बोर्ड परीक्षाएं भी घाटी में नियत समय पर शुरू हो गई और कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में भारी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।