फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehbooba mufti meets kashmiri pandit pre elections

पीडीपी सत्ता में आई तो इनकी बाइज्जत वापसी होगी

Mon, 13 Oct 2014 01:45 AM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
mehbooba mufti meets kashmiri pandit pre elections

रूफ टाप सुरक्षा घेरा। बैंक्वेट हाल में कश्मीरी

विज्ञापन
पंडितों का जमावड़ा। इस जमावड़े में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने विधानसभा चुनाव का ताना बाना बुना। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों से समर्थन मांगा। हाथ उठवाकर लोगों से समर्थन की हामी भरवाई।

विस्थापित कश्मीरी पंडितों के जख्म पर मरहम लगाते हुए कहा कि पार्टी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भी कश्मीरी पंडितों का ख्याल रखा था। इसके बाद रियासत में किसी ने उनके विषय में नहीं सोचा। पुराने रिश्तों की याद दिलाते हुए कहा यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो कश्मीरी पंडितों की बाइज्जत वापसी होगी।

साथ ही उन्हें बराबरी का दर्जा दिया जाएगा। जग्गी दरबार में आल कश्मीरी पंडित माइग्रेंट विंग के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों का दिल काफी बड़ा होता है। अभी जब रियासत में बाढ़ आई तो यहां के लोगों ने कश्मीर में भरपूर सहायता की। जम्मू और कश्मीर का आपस में गहरा रिश्ता है। कोई भी एक दूसरे के बिना अधूरा है।

'कश्मीर में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है'

mehbooba mufti meets kashmiri pandit pre elections

कश्मीरी पंडित विद्वान हैं। उन्हें इस मुश्किल की घड़ी में सोच समझकर वोट देना होगा। चुनाव में कई दल वोट मांगने आएंगे। वोट की खातिर कई प्रकार के प्रलोभन भी दिए जाएंगे। इन सबसे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें यह अच्छी तरह समझना होगा कि राज्य में कौन बेहतर शासन कर सकता है। भाजपा का नाम लेते हुए कहा कि उनका कश्मीर में कोई जनाधार नहीं है।

आखिर वे कैसे सरकार बना लेंगे। इसलिए राजनीतिक दलों के छलावे में न आकर सोच विचार कर वोट डालना होगा ताकि रियासत में भरपूर विकास हो सके। उन्होंने एक बार कश्मीरी पंडितों को आश्वस्त किया कि उनके सुख दुख की घड़ी में पीडीपी साथ खड़ी रहेगी। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

अंत में कहा कि कश्मीरी पंडितों को यह कोशिश करनी चाहिए कि आ अब लौट चलें। इस दौरान दिलावर मीर, शांति देवी, दमन भसीन, यशपाल शर्मा, रंगील सिंह, त्रिलोक सिंह बाधवा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में नेकां का होगा सफाया: महबूबा

mehbooba mufti meets kashmiri pandit pre elections

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जम्मू संभांग का दौरा कर विस्थापित कश्मीरी पंडितों के कैंप में उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) का सफाया हो जाएगा।

पीडीपी सरकार बनाएगी और भाजपा मुख्य विपक्षी दल के रूप में विधानसभा में बैठेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र को वाजपेयी सरकार से सीख लेनी चाहिए। उनके कार्यकाल में सीमापार से गोलाबारी थमी रही।

रियासत को गोलाबारी नहीं बल्कि अमन चैन चाहिए। बिजली, पानी तथा रोजगार चाहिए। कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के बाद रियासत में विकास की गति ठप पड़ गई है। इसे दोबारा पटरी पर लाने की जरूरत है।

विज्ञापन

घर वापसी के लिए कुछ नहीं कर पाई

mehbooba mufti meets kashmiri pandit pre elections

दोमाना प्रतिनिधि के अनुसार पुरखू कैंप में रह रहे विस्थापित पंडितों की ओर से महबूबा मुफ्ती को मांग पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने अपनी व्यथा को बताया है। इस मौके पर दिलीप कुमार रैणा ने बताया कि गत 25 वर्षों के विस्थापन के बाद भी राज्य में आई सरकारें उनकी घर वापसी के लिए कुछ नहीं कर पाई हैं।

उन्होंने कहा पंडित कश्मीर को छोड़ अपनी मर्जी से नहीं आए। वहां पर सांप्रदायिकता और खराब हालत ने उन्हें घरों को छोड़ने पर मजबूर किया। इस मौके पर पीडीपी महासचिव विधान परिषद सदस्य यशपाल शर्मा, पूर्व विधायक शांति देवी, जिला ग्रामीण के महासचिव केके शर्मा के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे। वे जगती कैंप में भी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed