{"_id":"59d51eb54f1c1bc8538b5efe","slug":"mehbooba-mufti-meets-governor-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महबूबा मुफ्ती ने की राज्यपाल से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महबूबा मुफ्ती ने की राज्यपाल से मुलाकात
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एनएन वोहरा ने रियासत के सभी महत्वपूर्ण तथा संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों का समयबद्ध सिक्योरिटी आडिट कराने की आवश्यकता पर बल दिया है। बीएसएफ कैंप पर हमले के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से मिलकर सुरक्षा उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन
लगभग एक घंटे चली मुलाकात में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को सभी सुरक्षा बलों के प्रमुखों के साथ जम्मू-कश्मीर में सभी संवेदनशील महत्वपूर्ण सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठानों के एक समयबद्ध सुरक्षा लेखा परीक्षा के लिए एक तत्काल बैठक आयोजित करने की सलाह दी।
विज्ञापन
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों चर्चा की, जिनमें विभागों के प्रमुखों और प्रशासनिक सचिवों को कल्याणकारी कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से लागू कराने के प्रति संवेदनशील होने को कहा गया। डल झील को साफ करने और राज्य से संबंधित कुछ राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
स्थानीय निकाय तथा पंचायती चुनाव को शीघ्र कराने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही राज्यपाल ने सरकारी सेवाओं को लोगों को त्वरित गति से उपलब्ध कराने तथा भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को भी कहा।