धरा की जन्नत गुलमर्ग में आयोजित होगा स्नो फेस्टिवल, आप भी कर लें तैयारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पर्यटकों को कश्मीर घूमने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर्यटकों के लिए सबसे बेहतर और सुरक्षित पर्यटन स्थल है खासकर महिलाओं के लिए। उन्होंने कहा कि हमें मेहमाननवाजी का मौका दिया जाए।
घाटी में हालात में सुधार देखते हुए सरकार ने कश्मीर में विंटर टूरिज्म सफल बनाने को कमर कस ली है और आज ऐसा ही एक इवेंट श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील में कराया गया, जिसमें जल क्रीड़ाएं करवाई गईं। इस अवसर पर खूबसूरत किश्तियों में सवार खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया।
इस इवेंट से खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ यह कोशिश थी कि कश्मीर में विंटर टूरिज्म को भी बढ़ावा मिले और यह संदेश जाए कि कश्मीर अब सुरक्षित है। इस मौके का फायदा उठाते हुए मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी देश-विदेश के पर्यटकों को कश्मीर आने का निमंत्रण दिया।
गुलमर्ग में आयोजित होगा स्नो फेस्टिवल
महबूबा ने कहा कि कश्मीर से बेहतर और सुरक्षित कोई जगह नहीं है, खासकर महिलाओं के लिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम पर्यटकों के लिए स्पेशल पैकेज भी घोषित करेंगे और बर्फ पड़ते ही जनवरी में गुलमर्ग में स्नो फेस्टिवल भी आयोजित करवाएंगे।
महबूबा ने यह भी कहा कि मैं खुद देश के विभिन हिस्सों में जाकर कश्मीर का प्रचार करेंगी और पर्यटकों को आमंत्रित करेंगी। उन्होंने उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रधान करने के लिए भी आश्वस्त किया।महबूबा ने इस मंच से एक बार फिर कश्मीर के युवाओं को संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथों में कलम और पैरों तले फुटबाल होनी चाहिए और कुछ नहीं। महबूबा ने कश्मीर के टैलेंट की भी खूब सराहना की। इस विंटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने भी इस कदम को सराहा। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को हौसला मिलता है। ऐसे इवेंट भविष्य में आयोजित होने चाहिएं।