{"_id":"59722a904f1c1b721a8b45d1","slug":"mehbooba-mufti-emphasised-to-give-all-facilities-to-haz-piligrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराएं : महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराएं : महबूबा मुफ्ती
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को सभी संबंधित एजेंसियों को हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश जारी किए। इस वर्ष जम्मू-कश्मीर से 8106 यात्रियों के हज करने की संभावना है। दरअसल 25 जुलाई को श्रीनगर से यात्रियों का पहला जत्था हज के लिए रवाना होगा तथा प्रतिदिन 2 उड़ानों से 840 यात्री श्रीनगर से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। अंतिम उड़ान 3 अगस्त को होंगी।
विज्ञापन
यह बात महबूबा ने वार्षिक यात्रा के प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान कही। बैठक में उन्होंने संबंधी विभागों को आदेश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षित यात्रा करवाने के काम में तेजी लाया जाए। प्रत्येक उड़ान में हाजियों की सहायता एवं सेवा के लिए बोर्ड के 2 खुदाम-उल-हुजाज होंगे। इस दौरान हज और वक्फ राज्य मंत्री सईद फारूक अंद्राबी, सांसद नजीर अहमद लावे, विधायक मुश्ताक अहमद शाह, शाह मोहम्मद तांत्रे और सफदुदीन भट्ट, जो राज्य हज समिति के सदस्य हैं, मौजूद थे। इस वर्ष जम्मू-कश्मीर से 8106 यात्रियों के हज करने की संभावना है।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि राज्य हज समिति की देखरेख में यात्रियों के लिए दोनों चरणों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। बैठक में बताया कि इस वर्ष हज हाउस बेमिना के गेस्ट हाउस में अतिरिक्त 70 बिस्तर शामिल किए गए हैं ताकि लोगों को अधिक आवास की सुविधा मिल सके। दरअसल 25 जुलाई को श्रीनगर से यात्रियों का पहला जत्था हज के लिए रवाना होगा तथा प्रतिदिन 2 उड़ानों से 840 यात्री श्री नगर से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। अंतिम उड़ान 3 अगस्त को होंगी।
विज्ञापन