फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti became the president of People's Democratic Party

जम्मू-कश्मीर : लगातार पांचवीं बार पीडीपी की अध्यक्ष बनी महबूबा मुफ्ती

Mon, 22 Feb 2021 01:04 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 22 Feb 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti became the president of People's Democratic Party
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष पद पर लगातार पांचवीं बार ताजपोशी हो गई है। सोमवार को आयोजित हुए चुनाव में सर्वसम्मति से महबूबा मुफ्ती को अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया है और वह अगले तीन साल तक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगी।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती का कार्यकाल 22 फरवरी 2021 से लेकर 22 फरवरी 2024 तक के लिए होगा। वहीं पार्टी सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष बनते ही महबूबा मुफ्ती प्रदेश स्तर पर पीडीपी में पुनगर्ठन की प्रक्रिया को शुरू करेंगी और प्रदेश उपाध्यक्षों से लेकर महासचिवों, सचिवों, कोषाध्यक्ष, कोर ग्रुप व जिला अध्यक्षों में भी बड़ा बदलाव करेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : 24 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे निजी बस चालक
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2009 से ही पीडीपी की कमान महबूबा मुफ्ती संभालती आ रही हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव की औपचारिकता को निभाने के लिए श्रीनगर में महबूबा मुफ्ती और जम्मू में महासचिव सुरेेंद्र चौधरी की मौजूदगी में निर्वाचक मंडल की बैठक सोमवार सुबह 11 बजे की गई। निर्वाचक मंडल में शामिल सभी नेताओं ने चुनाव में हिस्सा लिया। निर्वाचक मंडल में प्रदेश के पीडीपी के जिला अध्यक्षों के अलावा पार्टी पदाधिकारी और पूर्व विधायक शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed