फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: private bus drivers to go on indefinite strike from February 24

जम्मू-कश्मीर : 24 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे निजी बस चालक

Mon, 22 Feb 2021 12:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 22 Feb 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: private bus drivers to go on indefinite strike from February 24
जेकेआरटीसी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (जेकेआरटीसी) के पास यात्री वाहनों की कमी आने वाले दिनों में आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगी। प्रदेश के निजी बस चालक 24 फरवरी से हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे स्कूल-कॉलेज के बच्चों के साथ आम लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। पहली बार ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


27 फरवरी से जेकेएसएसबी की चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शुरू हो रही है, वहीं जम्मू में सेना भर्ती भी जारी है। ऐसे में निजी बस चालकों की हड़ताल काफी परेशानी बढ़ाने वाली साबित होगी। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के पास 488 यात्री बसें हैं, जो निजी ट्रांसपोर्टरों के मुकाबले एक प्रतिशत भी नहीं हैं। ऐसे में अगर ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल लंबी खिंचती है तो आम लोगों पर इसका असर पड़ेगा। पिछले नौ वर्षों में जेकेआरटीसी के बेडे़ से 713 बसें कंडम हुई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: देखिए शहर के नालों की हालत, बरसात में लोगों के लिए बन सकते हैं मुसीबत
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में चलने वाली मेटाडोर की संख्या पांच हजार है। वहीं जम्मू संभाग में कामर्शियल वाहनों की संख्या 25 हजार है। जो 24 फरवरी से पूरी तरह ठप हो जाएंगे। जेकेआरटीसी के बेडे़ में मौजूद यात्री बसों में से बड़ी संख्या में बसें वर्कशॉप पर खड़ी हैं तो वहीं कुछ बसें जम्मू से श्रीनगर के लिए डाक लेने के काम में लगी हैं। ऐसे में आम लोगों के उपयोग के लिए कॉरपोरेशन के पास दौ सौ बसें ही हैं।

24 फरवरी को लखनपुर से उड़ी तक चक्का जाम रहेगा। ट्रांसपोर्टरों की मांगों की अनदेखी सरकार को महंगी पड़ेगी। लंबे समय से यात्री किराये में बढ़ोतरी नहीं हुई है, आज डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ट्रांसपोर्टर के लिए इन मुश्किल हालात में चलना मुश्किल हो गया है। -विजय चिब, अध्यक्ष, मिनी बस यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed