{"_id":"5fa8faa40eb2346f0f34ce54","slug":"mehbooba-mufti-attacks-bjp-over-bihar-elections-compliments-tejaswi-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती का बयान- युवाओं के पास हथियार उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती का बयान- युवाओं के पास हथियार उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं
Mon, 09 Nov 2020 02:11 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 09 Nov 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान दिया है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं के पास हथियार उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मैं तेजस्वी यादव को बधाई देना चाहूंगी कि इतना छोटा होने के बावजूद विपक्ष में होने पर उसने एक नैरेटिव सेट किया। बिहार में आज रोटी, कपड़ा, रोजी, मकान का नारा है। वहां भाजपा का 370, 35ए, जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदो का एजेंडा नहीं चला। आज इनका वक्त है, कल हम सबका वक्त आएगा और वही होगा जो ट्रंप के साथ हुआ है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कश्मीर से भी ज्यादा हालात भाजपा सरकार ने जम्मू में खराब कर दी हैं। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों का रोजगार और भूमि पर से हक भी छीन लिया गया है। दूध की नदियां बहाने की बातें करने वाली भाजपा सरकार जम्मू-कश्मीर के संसाधनों को लूटने के अलावा यहां के लोगों की जमीन रोजगार भी छीन रही है।#WATCH मैं तेजस्वी को बधाई देना चाहूंगी कि इतना छोटा होने के बावजूद, विपक्ष में होने पर उसने नेरेटिव सेट किया रोटी, कपड़ा, रोजी, मकान और इनकी 370, 35ए, ज़मीन खरीदो नहीं चला...आज इनका वक्त है, कल हम सबका वक्त आएगा और वही होगा जो ट्रंप के साथ हुआ है: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, J&K pic.twitter.com/oDOWy2gMIb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2020
उन्होंने कहा कि कश्मीर के युवाओं को या तो जेल में डाला जा रहा है, या वे मजबूर होकर बंदूक उठा रहे हैं। सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि युवाओं के पास बंदूक उठाने या फिर जेल जाने का विकल्प ही बचा है।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सरदार पटेल ने जम्मू-कश्मीर को 370 के तहत विशेष दर्जा देने में अहम भूमिका निभाई और डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में इसे जगह दी। अनुच्छेद 370 को सूद समेत वापस लेकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का झंडा उन्हें उतना ही प्यारा है जितना देश का झंडा।