फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba mufti accepts defeat in DDC election instead of pretending said Shahnawaz Hussain

महबूबा नाटक करने की बजाए डीडीसी चुनाव में हार स्वीकारेंः शाहनवाज हुसैन

Fri, 11 Dec 2020 05:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Dec 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba mufti accepts defeat in DDC election instead of pretending said Shahnawaz Hussain
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन - फोटो : amar ujala

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को रोज-रोज नाटक करने की बजाए जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों में अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए। 

विज्ञापन


मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के टाउन हॉल इलाके में उन्होंने एक सभा के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने यहां वंशवादी राजनीति को खारिज कर दिया है। ऐसा लगता है कि महबूबा मुफ्ती यह देखकर निराश हैं कि लोगों ने जमीनी स्तर पर पीडीपी को भी खारिज कर दिया है। वह हर दिन खुद की गिरफ्तारी और नजरबंद किए जाने का नाटक करती रहती हैं। इसके लिए प्रशासन को दोषी ठहराती हैं उन्हें अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए।
विज्ञापन


हुसैन ने कहा कि आजकल महबूबा की हरकतों को देखकर लगता है कि जिस प्रकार कश्मीर घाटी में भाजपा को लोगों ने स्वीकार किया है उससे मुफ्ती भाजपा से डरी हुई हैं। वह जानती हैं कि लोगों ने पीडीपी को खारिज कर दिया है। गुपकार गठबंधन पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह अब मर चुका है और लोगों ने उन्हें हर जगह खारिज करते हुए विकास के लिए मतदान किया है। लोगों को उम्मीद है कि केवल भाजपा ही ऐसा कर सकती है। क्षेत्रीय दलों को लेकर लोगों में अविश्वास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा देश को दिखाएगी कश्मीर का विकास कैसे किया

शाहनवाज ने कहा कि भाजपा कश्मीर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और लोग आने वाले वर्षों में इस अंतर को महसूस करेंगे। हमारी विश्वसनीयता दांव पर है। भाजपा देश को दिखाएगी कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद उसका किस तरह विकास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed