{"_id":"56f76bc34f1c1bfa31f14e61","slug":"mehbooba-met-governor-late-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के साथ राज्यपाल से फिर मिलने गई थीं महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के साथ राज्यपाल से फिर मिलने गई थीं महबूबा मुफ्ती
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:08 AM IST
सार
- करीब 45 मिनट की मुलाकात में राज्यपाल और महबूबा के बीच सरकार गठन से लेकर मंत्रालयों समेत रियासत से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
- जल्द ही रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार बनेगी।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल एनएन वोहरा
- फोटो : PTI
विस्तार
सरकार गठन का दावा पेश करने भाजपा के विधायक दल के नेता डॉ. निर्मल सिंह के साथ राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात करने के बाद महबूबा मुफ्ती देर शाम सवा सात बजे राज्यपाल से एक बार फिर मिलीं।
करीब 45 मिनट की मुलाकात में राज्यपाल और महबूबा के बीच सरकार गठन से लेकर मंत्रालयों समेत रियासत से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात की गठबंधन सहयोगी भाजपा को सूचना नहीं दी गई।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना हैं कि राज्यपाल से महबूबा मुफ्ती की दूसरी बार मुलाकात की उन्हें जानकारी नहीं है। उनका कहना हैं कि भाजपा ने राज्यपाल को पीडीपी के समर्थन में पत्र सौंपा दिया है।
विज्ञापन
जल्द ही रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार बनेगी। हालांकि, महबूबा के दूसरी बार राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद रियासत की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विभिन्न तरह के कयास लगाए जा रहे है।