{"_id":"572254684f1c1bb938a92499","slug":"mehbooba-meeting-with-the-minister-of-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू हट महिला उद्यमी केंद्र बनेगा: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू हट महिला उद्यमी केंद्र बनेगा: मुख्यमंत्री
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक महत्वपूर्ण फैसले में जम्मू हट को महिला बिजनेस सेंटर बनाए जाने की घोषणा की है। एलओसी ट्रेड प्वाइंट पर मूल सुविधाओं व ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।
सचिवालय में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा दो महीने में एक बिजनेस प्लान बनाया जाए, जो जम्मू हट को महिला उद्यमी केंद्र बनाया जा सके। छोटे, मध्यम एवं बड़े उद्यमियों को हर सेक्टर में सहयोग किया जाए। सरकार की नई औद्योगिक नीति उद्यमियों को अपना बिजनेस स्थापित करने के लिए उपयुक्त माहौल देगी।
उनके लिए इंडस्ट्री स्थापित करना आसान होगा। सरकार जम्मू कश्मीर में निवेशकों के लिए दोस्ताना माहौैल तैयार करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विशाल इंडस्ट्री जम्मू कश्मीर के शिक्षित युवाओं को तकनीकी ट्रेनिंग भी दें। इन उद्योगों के लिए शिक्षित एवं तकनीकी श्रमिक तैयार करने के लिए एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट को रोड मैप तैैयार करना होगा।
विज्ञापन
युवा स्थानीय उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए आर्थिक सहयोग को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। विभाग को कहा गया कि वह दो हजार रुपये वार्षिक निवेश का लक्ष्य रखें। जिससे करीब 15 हजार स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके। कुछ बड़ी कंपनियां ब्यू स्टार, आईटीसी, डाबर, एवरेडी अपना यूनिट स्थापित करना चाहती हैं।
चिनाब टेक्सटाइल मिल भी 1200 करोड़ रुपये निवेश करके विस्तार करना चाह रही है। उन्होंने विभागों को कहा कि कई बार प्रदूषण विभाग, बिजली विभाग आदि संबंधित विभाग से एनओसी लेने के लिए उद्यमियों को काफी परेशानी होती है।
पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत समयबद्ध तरीके से इन एनओसी को तुरंत जारी करना होगा। उद्यमियों को दी जाने वाली रियायतें के केसों का भी जल्द निपटारा किया जाए। घाटे में चल रहे यूनिट को सहयोग देने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का कार्प्स फंड रखा गया है। लस्सीपोरा मेें चमड़े प्रोसेसिंग यूनिट जल्द ही खुल रहा है।
लद्दाख में इंडस्ट्री सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा। कश्मीर में हस्तशिल्प, हथकरघा उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में बताया गया जिप्सम माइन उड़ी में काम करने लगी है। सिकाप और सिडको भी उद्योग स्थापित करने के लिए बेहतर माहौल प्रदान कर रहा है। लैंड बैंक स्थापित करने पर भी जोर दिया। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।