{"_id":"62fdd81915fdf214a911d2cb","slug":"mehbooba-calls-voting-for-non-kashmiri-citizens-conspiracy-to-make-state-people-weak","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर मतदाता सूची: इन लोगों को वोटिंग के अधिकार पर महबूबा खफा, फारूक ने बुलाई सर्वदलीय बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर मतदाता सूची: इन लोगों को वोटिंग के अधिकार पर महबूबा खफा, फारूक ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
Thu, 18 Aug 2022 02:21 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 18 Aug 2022 02:21 PM IST
सार
पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भाजपा के लिए लेबोरेटरी बन चुका है। भाजपा पिछले दरवाजे से बदलाव की कोशिश कर रही है। राज्य में बाहर से भाजपा के 25 लाख मतदाता लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनावी लोकतंत्र के कफन में अंतिम कील है।
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिसीमन आयोग की रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं की संख्या में 20-25 लाख की बढ़ोत्तरी की संभावना जताए जाने के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा की अगुआई वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बाहर के लोगों को मतदान का अधिकार देकर जम्मू-कश्मीर के लोगों को शक्तिहीन करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व में राज्य सरकार में भाजपा की सहयोगी रहीं पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भाजपा के लिए लेबोरेटरी बन चुका है। भाजपा पिछले दरवाजे से बदलाव की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनावी लोकतंत्र के कफन में अंतिम कील है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में बाहर से भाजपा के 25 लाख मतदाता लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनावी लोकतंत्र के कफन में अंतिम की है। मुस्लिम बहुल राज्य ने भारत को चुना। वे धर्म-निरपेक्ष भारत का हिस्सा होना चाहते थे। लेकिन लोगों का मतदान से विश्वास उठ गया है। सबकुछ भाजपा के फायदे के लिए हो रहा है।
विज्ञापन
सरकार पर नेशनल कान्फ्रेंस भी हमलावर
इस मामले पर नेशनल कान्फ्रेंस(नेकां) भी सरकार पर हमलावर है। नेकां प्रधान फारूक अब्दुल्ला ने मतदाता सूची में गैर-स्थानीय लोगों को शामिल करने के संबंध में सरकार की घोषणा पर चर्चा करने के लिए सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है।